अध्यात्म

Akhurath Sankashti Chaturthi 2023: कब है अखुरथ संकष्टी चतुर्थी ,जानें सही डेट और महत्व

Akhurath Sankashti Chaturthi 2023 Date: संकष्टी चतुर्थी का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कब है अखुरथ संकष्टी चतुर्थी डेट और महत्व के बारे में।

Image

Akhurath Sankashti Chaturthi 2023

Akhurath Sankashti Chaturthi 2023 Kab Hai: अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत माघ मास की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 27 दिसंबर 2023 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है, जो बुद्धि, विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद देते हैं। शास्त्रों में भगवान गणपति को प्रथम पूज्य माना गया है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, यदि इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाए तो उनसे मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं कब है अखुरथ संकष्टी चतुर्थी और इसके महत्व के बारे में।

Akhurath Sankashti Chaturthi 2023 Date (अखुरथ संकष्टी चतुर्थी डेट)

इस साल अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत 27 दिसंबर को रखा जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है।

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त ( Akhurath Sankashti Chaturthi Shubh Muhurat)

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का आरंभ इस साल 27 दिसंबर की सुबह 9 बजकर 5 मिनट से होगा। इस तिथि का समापन 28 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में ये व्रत 27 दिसंबर 2023 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ समय सुबह के 9 बजे होगा।

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी महत्व ( Akhurath Sankashti Chaturthi Importance)

अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होता है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से साधक के जीवन से तमाम तरह के संकट दूर होते हैं। इस दिन सच्चे मन से भगवान गणेश की पूजा करने से सारे विघ्ननों का नाश होता है। उसकी सभी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होंगी और उसके जीवन में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article