अध्यात्म

January Ekadashi List 2024: जनवरी के महीने किस- किस दिन पड़ेगी एकादशी तिथि, जानें देखें लिस्ट

January Ekadashi List 2024: एकादशी तिथि का हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है। हर महीने में दो एकादशी तिथि पड़ती है। जल्द ही नये साल की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं जनवरी के महीने में कब- कब एकादशी तिथि पड़ने वाली है। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Image

January Ekadashi List 2024

January Ekadashi List 2024: हिंदू धर्म में वैसे तो सभी तिथियों को महत्वपूर्ण माना जाता है लेकिन एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। प्रत्येक माह में दो एकादशियां होती हैं। एक शुक्ल पक्ष और दूसरा कृष्ण पक्ष। इस प्रकार प्रति वर्ष 24 एकादशियां होती हैं। सारी एकादीश तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। हर एकादशी का महीने और दिन के आधार पर अलग-अलग महत्व होता है। माना जाता है कि एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पाप से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं जनवरी महीने में एकादशी तिथि कब- कब पड़ेगी।

January Ekadashi List 2024 ( जनवरी महीने की एकादशी लिस्ट)

7 जनवरी को सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन व्रत रखने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। यह व्रत पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है।

21 जनवरी 2024 को पौष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पड़ रही है। इस दिन पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन व्रत करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है।

एकादशी व्रत महत्व ( Ekadashi Vrat Importance)

एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करने से तमाम खुशियों की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत रखने से साधक को सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन का व्रत रखने से दुख, दरिद्रता सभी दूर हो जाते हैं। इसके साथ ही साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। पौष मास में पड़ने वाली एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है। इस महीने में दो महत्वपूर्ण एकादशी मनाई जाती है। जिसमें सफला और पुत्रदा एकादशी शामिल है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article