Masik Durga Ashtami Vrat 2023: इस महीनें में कब रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? जानें पूजा विधि

Masik Durga Ashtami Vrat 2023: माँ दुर्गा भगवान शिव की अर्धांगिनी आदिशक्ति का रूप हैं। इन्हें हिंदू धर्म में विशेष स्थान प्राप्त है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने में दो अष्टमी होती है लेकिन मासिक अष्टमी का व्रत केवल उसी दिन मनाया जाता है जब अष्टमी शुक्रल पक्ष की हो। इस व्रत को करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Masik Durga Ashtami Vrat 2023 Date: मां दुर्गा अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करती हैं। लोग सच्चे मन से मां की पूजा करते हैं ताकि उनकी परेशानियां दूर हो सकें। दुर्गा अष्टमी का व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दौरान मनाया जाता है। इस साल सावन महीने का दुर्गाष्टमी व्रत 24 अगस्त 2023 को गुरुवार के को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि जो भी इस व्रत को सच्ची श्रद्धा के साथ करता है उसकी सारी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं इस दिन किस विधि से पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Masik Durga Ashtami Vrat 2023

Masik Durga Ashtami Vrat 2023

Masik Durga Ashtami Vrat Vidhi

  • सुबह उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
  • पूजा घर को गंगाजल से छिड़क के शुद्ध करें।
  • इसके बाद चौकी पर साफ लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा या छवि स्थापित करें।
  • इसके बाद मां दुर्गा को लाल चुनली और 16 श्रृंगार के सामान, लाल फूल, माला और अक्षत चढ़ाए जाते हैं।
  • फिर मां दुर्गा को सिन्दूर का टीका लगाएं।
  • पान के पत्ते में लौंग, सुपारी, इलायची और बतासिया रखकर मां दुर्गा को अर्पित करें।
  • मिठाई का भोग लगाएं और फिर जल चढ़ाएं
  • उसके बाद घी दीपक जलाकर विधि-विधान के साथ मां दुर्गा चालीसा और मां की आरती की करें।
  • अंत में अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगें।

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत महत्व

इस दिन देवी दुर्गा की पूजा करने से घर में सुख, शांति आती है। पारिवारिक जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और जीवन की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

End of Feed