अध्यात्म

मंगल का अग्नि राशि में आगमन! इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

ग्रहों के सेनापति मंगल 7 जून 2025 को अपनी नीच राशि कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इससे इस ग्रह की स्थिति मजबूत हो जाएगी। जानिए इस गोचर से किन राशियों को फायदा मिलेगा।

Image

मंगल का अग्नि राशि में आगमन!

मंगल को रक्‍त, युद्ध, विवाद, ऊर्जा, तकनीक, ताकत और साहस का कारक माना जाता है। इसके अलावा मंगल ग्रह अग्नि तत्‍व वाला ग्रह माना गया है इसलिए जब भी ये ग्रह अग्नि तत्‍व की किसी राशि में प्रवेश करता है तो इसकी स्थिति काफी मजबूत हो जाती है। 7 जून को ये ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहा है। ऐसे में ये गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद सकारात्मक साबित होगा। ज्योतिष अनुसार इस गोचर से कई राशियों की जिंदगी बदल जाएगी।

मिथुन राशि

यह गोचर आपके लिए अत्‍यधिक लाभकारी हो सकता है। आपको इस दौरान हर क्षेत्र में अच्‍छे परिणाम मिलेंगे। आप अपने प्रतिद्वंदियों से बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। सरकारी प्रशासन से जुड़े क्षेत्रों में सकारात्‍मक परिणाम प्राप्‍त होंगे। इस अवधि में कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

तुला राशि

अब आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम प्राप्‍त होगा। बिजनेस में आप अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधित समस्‍याओं में सकारात्‍मक परिणाम मिलने के आसार हैं। आप प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।

वृश्चिक राशि

आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम प्राप्‍त होगा जिससे आप अच्‍छा मुनाफा कमा पाएंगे। भाई, जमीन और प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में अनुकूलता देखने को मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए भी ये गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। नई नौकरी प्राप्त होने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। यात्रा से भी लाभ मिलेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article