IPL 2025 के फाइनल मुकाबले में RCB ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद RCB ने यह ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस मैच में एक बार फिर से विराट कोहली ने अपने बल्ले से कमाल कर दिखाया और यह साबित कर दिया कि वह क्यों क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो विराट कोहली जिस नक्षत्र के जातक हैं उस नक्षत्र से जुड़े लोग मेहनती, जुझारू और किस्मत के धनी होते हैं। विराट कोहली ने भी अपने जुझारू स्वभाव और नेतृत्व क्षमता से क्रिकेट जगत में अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। जानिए ये कौन सा नक्षत्र है।
यहां हम बात कर रहे हैं उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र के बारे में। भारतीय क्रिकेट के सितारे विराट कोहली का जन्म उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है। यह नक्षत्र कुंभ और कन्या राशियों में आता है और इसका स्वामी ग्रह सूर्य होता है। इस नक्षत्र से जुड़े जातक अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। विराट कोहली के व्यक्तित्व में भी ये चीज आसानी से देखने को मिलती है।
इस नक्षत्र के जातक जन्मजात लीडर होते हैं। वे भीड़ में अलग दिखाई देते हैं और जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। विराट कोहली इसका आदर्श उदाहरण है।
ये लोग अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करते। कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते और अपने दम पर मुकाम हासिल करने में विश्वास रखते हैं।
इन जातकों में जबरदस्त अनुशासन और मेहनत की भावना होती है। विराट कोहली की फिटनेस, ट्रेनिंग रूटीन और परफॉर्मेंस इसी गुण की गवाही देते हैं।
ये जातक सच्चे जीवनसाथी होते हैं। अपने परिवार और प्रियजनों के प्रति बेहद समर्पित रहते हैं। कोहली और अनुष्का शर्मा का रिश्ता इसकी सुंदर मिसाल है — संतुलन, समर्पण और सहयोग से भरा हुआ।
उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे लोग अपने क्षेत्र में ऊँचाइयाँ छूते हैं — चाहे वह खेल हो, कला, प्रशासन, राजनीति या व्यापार। अगर ये लोग एक बार लक्ष्य तय कर लें, तो उन्हें रोक पाना मुश्किल होता है।
इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।