Margashirsha Amavasya Upay 2024: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ये तिथि पितरों के तर्पण और स्नान दान के लिए खास मानी जाती है। अमावस्या तिथि हर मास में आती है और हर महीने की अमावस्या तिथि का खास महत्व होता है। पंचांग के अनुसार इस साल मार्गशीर्ष महीने की अमावस्या 1 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। इस साल अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है। शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन कुछ खास उपायों को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष महीने की अमावस्या के दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Margashirsha Amavasya Upay (मार्गशीर्ष अमावस्या उपाय)
तिल का उपाय
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन जल में काला तिल डालकर पीपल के पेड़ में अर्पित करें। ऐसा करने से आपके घर से सारे ग्रह दोष दूर हो जाएंगे और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होगा।
शिवलिंग का अभिषेक
यदि आप किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति में हैं तो आप मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका सारा तनाव दूर होगा और मनवांछित फल की प्राप्ति होगी।
गो सेवा
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन तुलसी जी का पूजन करना चाहिए और गो सेवा करनी चाहिए। इस दिन गाय को रोटी खिलाना शुभ होता है। ऐसा करने पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार पर अपनी कृपा बरसाते हैं।
अन्न दान
मार्गशीर्ष अमावस्या पर अन्न दान का बहुत ही खास महत्व है। इस दिन तर्पण के बाद चावल, दाल, गेहूं आदि का दान करना शुभ माना जाता है। अन्न का दान करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है।
