अध्यात्म

Chandra Gochar 2024: नवंबर के अंत में चंद्र देव करेंगे गोचर, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र देव को मन का कारक माना गया है। चंद्र देव नवंबर के आखिरी में अपनी राशि बदलने वाले हैं। चंद्र गोचर से कुछ राशि वालों की किस्मत बदल सकती है। आइए जानते हैं चंद्र गोचर से किन राशि के जातक को लाभ मिलेगा।

Image

Chandra Gochar 2024

Chandra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा की स्थिति यदि कुंडली में मजबूत होती है तो जातक को जीवन में सफलता प्राप्त होती है। चंद्र देव 30 नवंबर 2024 को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्र देव के वृश्चिक राशि में प्रवेश से कुछ राशि के जातक को बहुत ही शुभ परिणाम मिलेंगे। चंद्र देव हर ढाई दिन में अपनी राशि बदलते रहते हैं। इससे पहले चंद्र देव ने 27 नवंबर 2024 को तुला राशि में गोचर किया था। अब 30 नवंबर को ये तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं चंद्रमा के गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

कर्क राशि

चंद्र देव के गोचर से कर्क राशि वालों को बहुत ही लाभ मिलने वाला है। चंद्र देव की कृपा से कर्क राशि वालों को बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। इसके साथ ही नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इसके साथ ही बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। इसके साथ ही सारी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।

कन्या राशि

चंद्र देवता के वृश्चिक राशि में गोचर से कन्या राशि वालों को शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस समय में आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। इस दौरान आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में सफलता मिलेगी। इस समय में आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है।

धनु राशि

चंद्र देव के गोचर से धनु राशि के जातक को आकस्मिक धन का लाभ होगा। इस समय में आपको सेहत का लाभ मिलेगा। आपका रुका हुआ धन वापस आ सकता है। आमदनी में आपकी बढ़ोतरी हो सकती है।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article