March Pradosh Vrat 2025 Date: मार्च में कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानें भोलेनाथ की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

March Pradosh Vrat 2025 Date: शिव पुराण में प्रदोष व्रत के खास के बारे में महत्व बताया गया है। ये व्रत महादेव को समर्पित है। कहते हैं कि इस दिन महादेव की उपासना करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। यहां ये जानें की मार्च में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा, साथ ही जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि, हिंदी में।

March Pradosh Vrat 2025 Date: हिंदू धर्म में कई सारे व्रत और तीज-त्योहार मनाए जाते हैं। हर त्योहार का अपना महत्व है। इसी तरह मार्च में आने वाला प्रदोष व्रत भी खास महत्व रखता है। ये व्रत खासतौर से महादेव और माता पार्वती की पूजा की जाती है, साथ ही व्रत भी रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत रखने से महादेव का आशीर्वाद मिलता है और जीवन के कष्ट-समस्याएं दूर हो जाती हैं। शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर खासतौर से इस व्रत को परिवार के सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। इतना ही नहीं, कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए प्रदोष व्रत रखती हैं। इस साल मार्च में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा और साथ ही इस व्रत को रखने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या है, आप यहां से जान सकते हैं-

march pradosh vrat 2025 date puja vidhi in hindi

मार्च में कब है प्रदोष व्रत?

पंचांग के अनुसार, इस साल मार्च में यानी फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 11 मार्च 2025 को सुबह 08 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 12 मार्च को सुबह 09 बजकर 11 मिनट पर है। ऐसे में 11 मार्च 2025 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस दिन आप महादेव की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

End of Feed