Mangal Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों सेनापति माना जाता है। मंगल ग्रह को साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह हर 45 दिनों पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। साल 2025 में मंगल ग्रह सात बार अपनी राशि बदलेंगे। मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन हर राशि पर असर डालेगा। ज्योतिषियों के अनुसार मंगल ग्रह के गोचर कुछ राशि वालों को लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि वालों के लिए हानिकारक रहेगा। ग्रहों के स्वामी मंगल 21 जनवरी, 3 अप्रैल, 7 जून, 28 जुलाई, 13 सितंबर, 27 अक्टूबर और 7 दिसंबर 2025 को अपनी राशि बदलेंगे। आइए जानें मंगल के गोचर से किन राशि वालों को परेशानी हो सकती है।
Mangal Gochar 2025 Zodiac Effect (इन राशि वालों को होगी परेशानी)
वृषभ राशि
साल 2025 के मंगल गोचर से वृषभ राशि के जातक को बहुत सारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी आमदनी घट सकती है और धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में नुकसान झेलना होगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों को मंगल गोचर से सेहत की परेशानी झेलनी होगी। परिवार के साथ मतभेद हो सकता है। इस राशि के जातकों को नए साल में धन संबंधी समस्या हो सकती है। कर्ज की समस्या हो सकती है। नौकरी बदलने का निर्णय आपके लिए शुभ नहीं होगा।
मकर राशि
मंगल गोचर से मकर राशि की परेशानी बढ़ सकती है। कार्य के स्थान पर लोगों से टकराव हो सकता है। विवाहित लोगों के विवाह में परेशानी हो सकती है। विवाह करने वाले लोगों को विवाह में परेशानी आ सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई से ध्यान भंग कर सकते हैं।
