अध्यात्म

January Purnima 2025 Date: जनवरी के महीने में कब पूर्णिमा, यहां जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

January Purnima 2025 Date: जनवरी महीने की पूर्णिमा पौष मास की पूर्णिमा होती है। पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करना शुभ माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि जनवरी के महीने में पूर्णिमा कब पड़ेगी।

Image

January Purnima 2025 Date

January Purnima 2025 Date: सनातन परंपरा में पूर्णिमा तिथि को सबसे उत्तम तिथियों में से एक माना जाता है। ये तिथि गंगा स्नान और दान करने के लिए सबसे उचित मानी जाती है। जनवरी के महीने की पूर्णिमा तिथि सारी पूर्णिमा तिथियों में खास होती है। इस पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। पौष पूर्णिमा पर साधक गंगा घाट के किनारे एकत्रित होते हैं और एक साथ गंगा स्नान करते हैं। इसके साथ ही इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की भी विधिपूर्वक पूजा- अर्चना की जाती है। पौष पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को दान करने से दान करने का पुण्य फल प्राप्त होता है। आइए जानें कि साल 2025 की पहली पूर्णिमा तिथि कब पड़ रही है।

January Purnima 2025 Date (जनवरी पूर्णिमा डेट 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल जनवरी महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 जनवरी 2025 की सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर होगी। इसका समापन 14 जनवरी की सुबह 3 बजकर 56 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार जनवरी में पूर्णिमा का व्रत 13 जनवरी 2025 को रखा जाएगा।

January Purnima Snan Daan Time 2025 (जनवरी पूर्णिमा स्नान दान समय 2025)

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त - सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से 02 बजकर 57 मिनट तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 42 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक

January Purnima Mantra (जनवरी पूर्णिमा पर करें इन मंत्रों का जाप)

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ ।

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ ।।

January Purnima Mahatav (जनवरी पूर्णिमा महत्व)

शास्त्रों में जनवरी महीने की पू्र्णिमा को बहुत ही खास माना जाता है। ये पूर्णिमा पौष महीने की पू्र्णिमा होती है। पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने का विधान है। इस दिन किये गए दान का दौगुना फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा की पूजा करने से चंद्रमा की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है। पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपके जीवन में धन- धान्य की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की भी कृपा सदा बनी रहती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article