Mangal Gochar 2024: मार्च के महीने में मंगल ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, जानिए कौन सी राशियां होगी मालामाल

Mangal Gochar 2024 Date: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह परिवर्तन से हर राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव पड़ता है। हर ग्रह के गोचर करने का अपना एक समय होता है। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन राशि वालों को लाभ होने वाला है।

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों के परिवर्तन से हर राशि के जातक पर साकारात्मक तथा नाकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। इन्हें आत्मविश्वास और साहस का कारक भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है जिसकी राशि में मंगल मजबूत होता है वो बहुत साहसी होता और उसके जीवन में मंगल ही मंगल होता है। मार्च के महीने में मंगल अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। अभी वह मकर राशि नें विराजमान हैं। इसके बाद ये कुंभ राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन राशि वालों को लाभ होगा।

Mangal Gochar 2024 Date

Mangal Gochar 2024 Date (मंगल गोचर डेट 2024)

15 मार्च 2024 को मंगल ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह के कुंभ राशि में प्रवेश करने से शनि और मंगल की युति होगी। ऐसे में आइए जानते हैं इस युति से किन राशि के जातक को लाभ हो सकता है।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

मेष राशि के जातक के लिए मंगल का गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान इनका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इसके साथ जीवनसाथी के साथ भी ये अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। सरकारी नौकरी लगने के योग इस समय बन रहे हैं।

End of Feed