अध्यात्म

Vastu Tips For Study: पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो आजमाएं ये आसान से वास्तु उपाय, करियर में मिलेगी सफलता

Vastu Tips For Study In Hindi: वास्तु शास्त्र में हर एक चीज के लिए कुछ ना कुछ टिप्स बताये गए हैं। ऐसे ही वास्तु शास्त्र में पढ़ाई में मन लगाने के लिए भी कुछ टिप्स बताये गए हैं। आइए जानते हैं पढ़ाई में मन लगाने के लिए किन वास्तु नियम को अपनाना चाहिए।

Image

Vastu Tips For Study

Vastu Tips For Study: वास्तु शास्त्र में हर एक चीज के लिए वास्तु नियम बताये गए हैं। जिनका पालन करने से किसी भी काम को सही तरीके से किया जाता सकता है। अगर हम इन वास्तु नियमों का सही से पालन करते हैं तो हमारे जीवन में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आ सकती है। वास्तु टिप्स में घर से लेकर ऑफिस तक के लिए कुछ जरूरी नियम दिए गए हैं। जिनको अपनाने से जीवन में तरक्की आ सकती है। आज हम पढ़ाई से संबंधित वास्तु टिप्स के बारे में जानेंगे। यदि आपका भी मन पढ़ाई में नही लगता है तो आप भी इन टिप्स को आजमाकर अपना ध्यान पढ़ाई में लगा सकते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार किन नियमों का पालन करने से पढ़ाई पर फोकस किया जाता सकता है।

Vastu Tips For Study (स्टडी के लिए वास्तु टिप्स)

  • वास्तु के अनुसार बच्चों की पढ़ाई वाला कमरा हमेशा उत्तर दिशा या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इस कमरे में किताबें हमेशा पूर्व स्थान में रखना चाहिए। ये दिशा शास्त्रों में शुभ मानी जाती है।
  • बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में माता सरस्वती और भगवान गणेश की मूर्ति लगानी चाहिए। ऐसा करने से बच्चे का मन पढ़ाई में लगा रहता है।
  • यदि किसी कारणवश बच्चा शयनकक्ष में पढ़ाई कर रहा हो तो उसे पढ़ाई करते समय हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पढ़ना चाहिए।
  • स्टडी रुम में पीने का पानी और घड़ी सदैव पूर्व या उत्तर दिशा में रखनी चाहिए। ऐसा करने से पढ़ाई करते समय ध्यान भंग नहीं होगा।
  • जिन बच्चों का पढ़ने में बिल्कुल मन नहीं लगता है। उनके कमरे में मोरपंख लगाना चाहिए। ऐसा करने से वो पढ़ाई पर फोकस हो पाएंगे।
  • पढ़ाई करते समय एकाग्रता महत्वपूर्ण है। इसके लिए स्टडी रुप हमेशा साफ रहना चाहिए और स्टडी टेबल पर धूल नहीं होनी चाहिए।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों के स्टडी रूम में कुछ अच्छी पेंटिंग्स भी लगानी चाहिए। उगते सूरज के चित्र, दौड़ते घोड़ों के चित्र, पेड़-पौधे या चहचहाते पक्षियों के चित्र लगाना चाहिए।
वास्तु के अनुसार इन नियमों का पालन करने से आपका मन पढ़ाई में लगेगा इसके साथ ही आप अपने करियर पर भी फोकस कर पाएंगे। यदि सही दिशा में आप पढ़ेंगे तो जीवन में जरूर सफल होंगे।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article