Makar Sankranti 2025 Date, Kab Hai (मकर संक्रांति 2025 की डेट): शास्त्रों की मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति जिसे उत्तरायण या संक्रांति भी कहा जाता है, हिंदू धर्म का प्रमुख अनुष्ठान और त्योहार है जो जनवरी में मनाया जाता है। इस तिथि के दिन ही खरमास का माह खत्म होता है और सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य होना पुन: शुरू हो जाता है। ये त्योहार सूर्य देव को समर्पित है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य दक्षिण से उत्तर की ओर अपनी गति करते हैं और धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश में प्रवेश करते हैं, तब इस पर्व को मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान-ध्यान, तिल-गुड़ के दान और खान-पान की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। लेकिन अगर आपको अब तक इसकी तिथि और मुहूर्त नहीं पता है तो आप मकर संक्रांति तिथि और मुहूर्त हिंदी में यहां से नोट कर सकते हैं।
Makar Sankranti Date in Hindi (मकर संक्रांति तिथि हिंदी में)
विक्रम संवत के पंचांग के अनुसार हर साल ये तिथि माघ महीने की कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा को पड़ती है। 2025 में 14 जनवरी, मंगलवार दिन इस पर्व को मनाया जाएगा।
Makar Sankranti Time in Hindi (मकर संक्रांति मुहूर्त हिंदी में)
मकर संक्रांति को मनाने का शुभ समय और मुहूर्त इस तरह है –
- मकर संक्रान्ति पुण्य काल - सुबह 09:03 से शाम 05:46 तक
- मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल - सुबह 09:03 से शाम 10:48 तक
Makar Sankranti Significance in Hindi (मकर संक्रांति का महत्त्व हिंदी में)
कहा जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि देव से मिलने स्वयं उनके घर जाते हैं। चूंकि शनिदेव मकर राशि के स्वामी देवता हैं, अत: इस दिन को मकर संक्रान्ति के नाम से जाना जाता है और कुछ मान्यताओं के अनुसार इस पर्व को उत्तरायणी भी कहा जाता है। इस दिन पर भगवान सूर्य के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। पूजा-पाठ के अलावा मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लोग पवित्र नदी में स्नान करते हैं और जरूरतमंदों को कई वस्तुएं दान करते हैं।
