अध्यात्म

Makar Sankranti Snan Muhurat 2025: मकर संक्रांति पर स्नान का शुभ मुहूर्त, नियम, विधि और महत्व यहां जानें

Makar Sankranti Snan Muhurat 2025 (मकर संक्रांति स्नान मुहूर्त 2025): मकर संक्रांति के दिन नदी स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दान पुण्य के कार्य करते हैं। कहते हैं ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। चलिए आपको बताते हैं मकर संक्रांति के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Makar Sankranti Snan Muhurat 2025

Makar Sankranti Snan Muhurat 2025 (मकर संक्रांति स्नान मुहूर्त 2025): मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन सूर्योदय से पहले स्नान करना सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु गंगा, यमुना, नर्मदा, गोदावरी जैसी पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं और अपनी आत्मा की शुद्धि करते हैं। स्नान करने के बाद सूर्य देवता को अर्घ्य देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। फिर जरूरतमंदों को खाने-पाने की चीजों और वस्त्रों का दान किया जाता है। चलिए आपको बताते हैं मकर संक्रांति 2025 पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

मकर संक्रांति स्नान मुहूर्त 2025 (Makar Sankranti Snan Muhurat 2025)

मकर संक्रांति स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त- 05:27 AM से 06:21 AM

मकर संक्रान्ति स्नान के लिए पुण्य काल मुहूर्त - 09:03 AM से 05:46 PM

मकर संक्रान्ति स्नान के लिए महा पुण्य काल मुहूर्त- 09:03 AM से 10:48 AM

मकर संक्रांति पर स्नान का महत्व (Makar Sankranti Snan Ka Mahatva)

मकर संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। मुख्य रूप से इस दिन लोग गंगा स्नान करते हैं। कहते हैं इससे समस्त पापों का नाश हो जाता है। ऐसी मान्यता भी है कि जो व्यक्ति मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करता है उसे कई यज्ञों के बराबर पुण्य फल मिलता है।

मकर संक्रांति के दिन घर में रहकर कैसे करें पवित्र स्नान (Makar Sankranti Par Ghar Mein Kaise Kare Snan)

मकर संक्रांति के दिन प्रयागराज, हरिद्वार, कुरुक्षेत्र जैसे पवित्र स्थानों पर जाकर नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। यदि आप किसी कारण नदी स्नान करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही पानी की बाल्टी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान जरूर कर लें। इससे भी आपको पुण्य की प्राप्ति हो जाएगी। इसके बाद जरूरतमंदों को दान जरूर करें।

मकर संक्रांति पर स्नान करने का मंत्र (Makar Sankranti Snan Mantra)

मकर संक्रांति पर पवित्र नदी में स्नान करते समय इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए- गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article