Makar Sankranti 2025 Rashifal And Upay: मकर संक्रांति से 4 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, इन उपायों से हर काम में मिलेगी सफलता
Makar Sankranti 2025 Rashifal And Upay: जानिए मकर संक्रांति सभी 12 राशियों के लिए कैसी रहेगी और किन उपायों को करने से लाभ की प्राप्ति होगी।

Makar Sankranti 2025 Rashifal And Upay
Makar Sankranti 2025 Rashifal And Upay: सूर्य एक राशि में एक माह रहते हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति है।एक माह प्रत्येक राशियों को इस गोचर के अनुरूप फल प्राप्त होगा। इसका प्रभाव 15 जनवरी से एक माह तक रहेगा। मेष, सिंह तथा वृश्चिक राशि के लोग रियल स्टेट या भवन निर्माण से में सफलता की तरफ बढ़ेंगे। तुला तथा कुम्भ के छात्र लाभान्वित होंगे। धनु तथा कुम्भ के जातक राजनीति में सफल रहेंगे। कन्या व मकर के जातक स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहेंगे। आइए जानते हैं इस गोचर का विस्तृत राशिफल--
Makar Sankranti 2025 Shubh Muhurat And Puja Vidhi
मकर संक्रांति 2025 राशिफल और उपाय
मेष- आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। रुके सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। वाहन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन नेत्र विकार से परेशानी हो सकते हैं। सूर्य उपासना करते रहें।
वृष-स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन का आगमन होगा। जॉब में परिवर्तन हो सकता है। मित्रों से आपको लाभ होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गरीब व्यक्तियों में कम्बल वितरण करें। प्रतिष्ठा के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा।किसी नए जॉब की तरफ मुड़ेंगे।
मिथुन--व्यवसाय में सफलता से आनंदित रहेंगे। हेल्थ बेहतर हो सकती है। वाहन खरीद सकते हैं। राजनीति से सम्बद्ध लोग पद की प्राप्ति करेंगे। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का पाठ करें। धन का आगमन होगा।
कर्क-- आपका जॉब परिवर्तन संबंधी निर्णय भविष्य के लिए बेहतर रहेगा। रोगों से परेशान रहेंगे। कम्बल दान करें। छात्रों के लिए बेहतर समय है। व्यवसाय में संघर्ष करना होगा।
सिंह- स्वास्थ्य लाभ होगा। धन का निवेश करेंगे। सुखद यात्रा हो सकती है। आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करते रहें। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब में प्रगति होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि आप अपने मन की सुनेंगे।
कन्या--धन का निवेश रियल स्टेट में करेंगे। आपकी बनायी योजनाएं सफल रहेंगी। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जॉब में उन्नति होगी। छात्र सफल रहेंगे।
तुला-- आपकी बनायी पूर्व की योजनाओं को विस्तार मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। सूर्य उपासना करते रहें। नेत्र के रोगी बहुत सावधानी बरतेंगे। कम्बल दान करते रहें।आप इस समय योग व ध्यान को बढ़ाएं।
वृश्चिक- स्वास्थ्य में बहुत आशातीत सुधार होगा । घर में सुख समृद्धि आएगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। बजरंगबाण का पाठ करते रहें। वाहन क्रय कर सकते हैं।
धनु--मन को एकाग्र करें। जीवन में प्रत्येक तरफ से खुशी आएगी। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें। गरीबों को भोजन कराएं। व्यवसाय में उन्नति का समय है। छात्रों के लिए बहुत अच्छा समय है। जॉब में प्रगति होगी। कम्बल दान करें।
मकर--सूर्य एक माह इसी राशि में गोचर कर इनको सुख व सम्पन्नता प्रदान करेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। वाहन क्रय करेंगे। श्वांस के रोग से समस्या रहेगी। गाय को भोजन कराते रहें। व्यवसाय में प्रगति करेंगे। सूर्य उपासना करते रहें।
कुम्भ-व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ बढ़ सकते हैं। विवाद के भी संकेत हैं। जॉब में प्रमोशन होगा। स्वास्थ्य सुख में कमी रहेगी। गाय को भोजन कराएं। भगवान शिव की उपासना करें। खिचड़ी दान करें।
मीन-हेल्थ बेहतर होगी। धन का रियल स्टेट में होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। जॉब में प्रगति है। नई कार्य योजना बनाएंगे। शिक्षा में उन्नति होगी। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। अन्न दान करें। खिचड़ी का भंडारा कराएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

19 February 2025 Panchang (आज का पंचांग): फाल्गुन की सप्तमी तिथि क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त, पंचांग से जानें दिशा शूल और राहुकाल का समय

Hanuman Chalisa Ke Dohe: रोज पढ़ने वाले ही जानते होंगे हनुमान चालीसा के इन दोहों का अर्थ, ऐसे कही गई है बजरंग बली की महिमा

Shree Hanuman Ji Ki Aarti Lyrics: हनुमान जी की आरती, आरती कीजै हनुमान लला की, दुष्ट दलन रघुनाथ कला की...

Aaj Ka Panchang 18 February 2025: आज के पंचांग से जानें 18 फरवरी का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, दिशा शूल और उपाय

श्रील प्रभुपाद को मिली विश्व गुरु की उपाधि, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने दिया सम्मान, दुनिया भर में किया है सनातन का प्रचार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited