Makar Sankranti Daan Items: मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी के अलावा इन चीजों का दान भी माना गया है शुभ

Makar Sankranti 2025 Daan: मकर संक्रांति के दिन दान करना बेहद पुण्य का काम माना जाता है। लेकिन अब सवाल ये आता है कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए। चलिए इस बारे में जानते हैं।

Makar Sankranti 2025 Daan (मकर संक्रांति पर क्या दान करना चाहिए): मकर संक्रांति के दिन खरमास का समापन हो जाता है और इस दिन से शुभ-मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं। इस साल ये पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति पर जितना स्नान का महत्व होता है उतना ही दान पुण्य के कार्य करने का भी महत्व होता है। सनातन धर्म में दान सबसे पुण्य का काम माना जाता है और वहीं मकर संक्रांति पर किए गए दान से सामान्य दिनों पर किए दान से ज्यादा पुण्य की प्राप्ति होती है। चलिए आपको बताते हैं मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान जरूर करना चाहिए।

मकर संक्रांति पर क्या दान करें (Makar Sankranti Par Kya Daan Karna Chahiye)

खिचड़ी का दान: मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान जरूर किया जाता है। कई लोग इस दिन चावल और काली उड़द की दाल को दान स्वरूप में सभी में बांटते हैं तो वहीं कई लोग बनी बनाई खिचड़ी का दान करते हैं।

End of Feed