अध्यात्म

Maha Kumbh 2025: इटली से आई महिलाओं ने प्रयागराज के संगम पर गाए महादेव और श्री राम के गीत, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले में आई इटली की महिलाओं ने संस्कृत के कठिन श्लोक का किया स्पष्ट उच्चारण, जिसे देख हर कोई हैरान।

Image

Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025 (महाकुंभ 2025): प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के अवसर पर देश-विदेश से लाखों और करोड़ों श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। पवित्र संगम में डुबकी लगाने और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के लिए भक्तों में जोश और उत्साह दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में पवित्र संगम के घाट पर एक अनोखा दृश्य देखने को मिल रहा है जहां पर इटली से आई महिलाओं ने संस्कृत में काल भैरव अष्टक का और रामचरितमानस की चौपाइयों का सुंदर पाठ किया है। इटली से आईं इन महिलाओं ने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करते हुए भक्ति भाव से श्लोकों का सटीक उच्चारण किया। उनकी मधुर वाणी ने वहां उपस्थित अन्य लोगों को भी बेहद प्रभावित किया। महिलाओं के गुरु ने बताया की ऐसा कोई मंत्र और श्लोक नहीं है जो इन महिलाओं को याद न हो। देखें वीडियो।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article