Mahesh Navami 2025: महेश नवमी कब है 2025 में, जानिए इसकी पूजा विधि, मुहूर्त, सामग्री लिस्ट और महत्व

Mahesh Navami 2025 Date: महेश नवमी का पर्व विशेष रूप से महेश्वरी समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत, पूजा, कथा और दान के माध्यम से भगवान महेश का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। जानिए इस साल महेश नवमी कब है और इसकी पूजा विधि क्या है।

Mahesh Navami 2025 Date: महेश नवमी का पर्व ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। बता दें भगवान शिव के विभिन्न पवित्र नामों में से एक नाम महेश भी है। महेश नवमी त्योहार महेश्वरी समाज की उत्पत्ति से जुड़ा हुआ है। एक कथा के अनुसार इस दिन भगवान महेश और माता पार्वती ने 72 क्षत्रियों को शापमुक्त किया था और उन्हें कहा था कि, "आज से तुम्हारे वंश पर हमारी छाप रहेगी और तुम माहेश्वरी कहलाओगे"। इसलिए ही ये त्योहार महेश्वरी समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। जानिए इस साल महेश नवमी कब है और इसकी पूजा विधि क्या है।

महेश नवमी 2025 तिथि (Mahesh Navami 2025 Date)

महेश नवमी 4 जून 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। नवमी तिथि का प्रारम्भ 3 जून 2025 को रात 9:56 बजे होगा और समापन 4 जून 2025 को रात 11:54 बजे होगा।

End of Feed