Bhim Ekadashi 2025 Date And Time In Hindi: भीम एकादशी को कुंती पुत्र भीमसेन के नाम पर जाना जाता है। कहा जाता है कि भीम ने ये व्रत रखा था। भीम जिन्हें भोजन अति प्रिय था और वो थोड़ी देर के लिए भी बिना भोजन के नहीं रह पाते थे। जिस वजह से वे एकादशी व्रत करने में असमर्थ रहते थे। तब महर्षि व्यास ने भीम को निर्जला एकादशी व्रत रखने की सलाह दी और कहा कि इस व्रत को करने से सभी 24 एकादशियों का पुण्य प्राप्त एक साथ प्राप्त हो सकता है। फिर भीम ने विधि विधान अपने परिवार सहित ये व्रत रखा और इस तरह से निर्जला एकादशी व्रत भीम एकादशी के नाम से लोकप्रिय हो गया। चलिए जानते हैं साल 2025 में भीम एकादशी कब मनाई जाएगी।
निर्जला एकादशी पूजा सामग्री: जानें साल की सबसे बड़ी एकादशी पर क्या-क्या चाहिए पूजन के लिए
भीम एकादशी व्रत 6 जून 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा। 7 जून को पारण समय दोपहर 1:44 से शाम 04:31 बजे तक रहेगा। एकादशी तिथि 06 जून 2025 को 2:15 बजे से 7 जून 2025 को 04:47 बजे तक रहेगी।
मान्यताओं अनुसार इस व्रत को करने से पाप नष्ट होते हैं। मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त होता है। भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। यह व्रत निर्जल किया जाता है, जो इसे सबसे कठिन बनाता है।