Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन घर में ले आएं ये खास चीजें, शिव जी की बरसेगी कृपा

Mahashivratri 2024: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के व्रत का बहुत महत्व है। इस दिन पूरे देश में भगवान शिव और माता गौरी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन ही शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में आइए जानते में महाशिवरात्रि के दिन घर में किन चीजों को लाना चाहिए।

Mahashivratri 2024: हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। ये व्रत भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इस दिन शिव भक्त बहुत धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं। महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का दिन होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन पूरे दिन उपवास रखा जाता है और शिव की पूजा की जाती है। इस दिन का व्रत करने से साधक की हर इच्छाओं की पूर्ति होती है। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन घर में कुछ चीजों को लाने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन घर में किन चीजों को लाना चाहिए।

Mahashivratri 2024

महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें (Bring these things home on Mahashivratri)

तांबे का कलश

महाशिवरात्रि के दिन तांबे के लौटे से जल देना या तांबे के कलश से जल देना शुभ माना गया है, इसलिए इस दिन घर में ताबें का कलश ले आएं। ऐसा करने से घर में बरकत आती है और रुका हुआ काम पूरा होता है।

End of Feed