अध्यात्म

Falgun Month 2024 Upay: फाल्गुन माह में करें ये खास उपाय, धन- धान्य से भर जाएगा जीवन

Falgun Month 2024 Upay: फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है। ये महीना 25 फरवरी से लेकर 25 मार्च तक रहने वाला है। फाल्गुन मास में कुछ उपायों को करने से जीवन में धन का लाभ होता है। ऐसे में आइए जानते हैं फाल्गुन महीने में किन उपायों को करना चाहिए। यहां जानें इस महीने के उपाय हिंदी में।

Image

Falgun Month 2024 Upay

Falgun Month 2024 Upay: फाल्गुन की महीना हिंदू नववर्ष का आखिरी महीना होता है। इसके बाद हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस साल फाल्गुन मास का आरंभ 25 फरवरी यानि आज से हुआ है और इसका समापन 25 मार्च को होगा। ये महीना भगवान शिव और भगवान कृष्ण की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस महीने में होली और महाशिवरात्रि जैसे खास त्योहार आते हैं। शास्त्र में फाल्गुन महीने में करने के लिए कुछ उपायों के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि फाल्गुन महीने में इन उपायों को करने से साधक को आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही उसका जीवन धन- धान्य से भर जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं फाल्गुन मास में किन उपायों को करना चाहिए।

Falgun Month 2024 Upay (फाल्गुन मास उपाय 2024)

मनचाहे वर के लिए

फाल्गुन माह में श्री कृष्ण को कुमुद, करवरी, चणक,मालती, पलाश और वनमाला के फूल अर्पित करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही यदि वैवाहिक जीवन में कोई समस्या चल रही हो तो वो भी समाप्त होती है।

शिवलिंग की पूजा

फाल्गुन महीने में शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए। इस महीने में शिव और गौरी की पूजा से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने से जीवन में सुख, शांति आएगी।

धन लाभ के लिए

फाल्गुन महीने में आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए माता लक्ष्मी की खास पूजा करें और उन्हें गुलाब का पुष्प अर्पित करें। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाएगी और साधक की तिजोरी धन से भर जाएगी।

चंद्र दोष से मुक्ति के लिए

फाल्गुन महीने में चंद्र देव की पूजा के लिए खास होता है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में चंद्र देव का जन्म हुआ था। इस कारण ये महीना उनकी पूजा के लिए उत्तम माना गया है। इस महीने में उनकी पूजा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है।

फाल्गुन का महत्व (Falgun Significance)

हिंदू धर्म में फाल्गुन महीने का खास महत्व होता है। इस महीने में महाशिवरात्रि और होली का त्योहार मनाया जाता है। ये दोनों ही पर्व पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। जो लोग मानसिक तनाव में होते हैं वो इस महीने में चंद्र देव की पूजा करके उससे मुक्ति पा सकते हैं। इस महीने में कृष्ण भगवान की भी पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article