Chandra Grahan 2024 Date And Time: ग्रहण लगना एक खगोलिय घटना होती है। इसका धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही महत्व होता है। धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण लगने को शुभ नहीं माना जाता है। हर साल फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल होली का पर्व 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। हालांकि इस बार होली का रंग थोड़ा फीका पड़ सकता है क्योंकि इसी दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण के कारण होली का रंग थोड़ा कम पड़ सकता है। ऐसी मान्यता है कि ग्रहण नहीं देखना चाहिए क्योंकि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। ग्रहण का असर पूरे ब्रह्मांड पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है चंद्र ग्रहण के लगने का समय और सूतक काल का टाइम।
अध्यात्म
Chandra Grahan 2024 Date And Time: होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का समय
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Feb 25, 2024, 03:03 PM IST
