Mahashivratri 2024 Bhog: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के व्रत का बहुत महत्व है। ये व्रत हर वर्ष फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा- अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन का व्रत रखने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त शिव मंदिरों में जाकर विशेष पूजा करते हैं। इस दिन बहुत से लोग रुद्राभिषेक भी करते हैं। यदि आप भी महाशिवरात्रि के दिन महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें इन चीजों का भोग लगाएं। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
Mahashivratri 2024 Bhog (शिव जी के प्रिय भोग)
दही घी का भोग
भगवान शिव को दही घी बहुत ही प्रिय है। इस कारण इस दिन शिव जी को आप दही घी का भोग लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन शिव जी को दही घी का भोग लगाने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है।
मालपुआ
भगवान भोलेनाथ को मालपुआ बहुत ही पसंद है। इस दिन आप चाहें तो भगवान शिव को मालपुआ का भोग लगा सकते हैं। शिव को मालपुआ का भोग लगाने से साधक को की हर मनोकामना की पूर्ति होती है।
खीर
महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का चावल और दूध या मखाने से बनी खीर का भोग लगा सकते हैं। खीर का भोग लगाने से साधक के ऊपर शिव की कृपा होती है और वो उनकी हर इच्छा पूरी करते हैं।
हलवा
महाशिवरात्रि के दिन आप शिव जी को हलवे का भोग लगा सकते हैं। इस दिन सूजी का हलवा बनाकर शिव मंदिर में शिव जी को भोग लगाएं। ऐसा करने से आपको हर कष्ट से मुक्ति मिलेगी।
लस्सी
भगवान शिव को लस्सी का भोग भी लगाया जा सकता है। दूध और चीनी से इस तैयार करके शिव जी को भोग लगाएं। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ आप पर प्रसन्न होंगे।
बेर का भोग
भगवान शिव को महाशिवरात्रि के दिन बेर का भोग लगाएं। इस दिन शिवलिंग पर बेर चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके रुके हुए काम बन सकते हैं।
महाशिवरात्रि व्रत महत्व (Mahashivratri Vrat Importance)
महाशिवरात्रि के व्रत का शास्त्रों में बहुत महत्व है। इस व्रत को करने से साधक की हर इच्छा पूरी होती है। यदि कोई कुंवारी कन्या इस दिन का व्रत रखती है तो उसे मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
