महाराजा अग्रसेन जयंती कब है 2025 में, जानें अग्रसेन जयंती की डेट और तिथि, कौन थे महाराजा अग्रसेन

Maharaja Agrasen Jayanti 2025 Date (महाराजा अग्रसेन जयंती कब है 2025 में): महाराजा अग्रसेन को अग्रहरी और अग्रवाल समाज का पूर्वज कहा जाता है। उनकी जयंती पर विधिवत पूजा की जाती है। महाराजा अग्रसेन जयंती शारदीय नवरात्र के पहले दिन पड़ती है। यहां देखें महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 की डेट, महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 में कब मनाई जाएगी।

Maharaja Agrasen Jayanti 2025 Date (महाराजा अग्रसेन जयंती कब है 2025 में): महाराजा अग्रसेन को श्री राम का वंशज और अग्रवाल, अग्रोहा समाज का पूर्वज माना जाता है। मान्यता है कि उनके कुल की प्रमुख देवी लक्ष्मी महालक्ष्मी थीं, जिनकी ओर से राजा और उनके वंशजों को सदैव समृद्ध रहने का वरदान दिया गया है। यह भी माना जाता है कि महाराजा अग्रसेन का जन्म द्वापर युग के अंत व कलयुग के प्रारंभ में हुआ था। इस तरह उनको भगवान श्री कृष्ण का समकालीन माना गया है।

Maharaja agarsen jayanti 2025 ki date, Maharaja agarsen

महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 में कब है (Pic: iStock)

महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 में कब है

महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 में 22 सितंबर को सोमवार के दिन मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, महाराजा अग्रसेन जयंती की तिथि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रहती है। इस तरह यह शारदीय नवरात्र के पहले दिन मनाई जाती है।

End of Feed