अध्यात्म

MahaKumbh Shahi Snan 2025 Niyam: महाकुंभ में कैसे किया जाता है शाही स्नान, जानिए इसका पूरा नियम

MahaKumbh Shahi Snan 2025 Niyam: साल 2025 में महाकुंभ लग रहा है। कुंभ में शाही स्नान किया जाता है। शास्त्रों में शाही स्नना को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। आइए जानें शाही स्नान के नियम के बारे में।

Image

MahaKumbh Shahi Snan 2025 Niyam

MahaKumbh Shahi Snan 2025 Niyam: महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 से होगी और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। इस कुंभ का आयोजन प्रयागराज में पूरे 12 साल बाद होने जा रहा है। कुंभ को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। कुंभ के समय में शाही स्नान की परंपरा सदियों से चली आ रही है। शाही स्नान में सबसे पहले नाग साधु और संत लोग स्नान करते हैं। उसके बाद आमजन के द्वारा गंगा स्नान किया जाता है। महाकुंभ के समय में भक्तजन दूर-दूर से गंगा स्नान के लिए आते हैं। महाकुंभ शाही स्नान को लेकर कुछ खास नियम होते हैं। आइए जानें शाही स्नान के नियम के बारे में।

MahaKumbh Shahi Snan 2025 Niyam (महाकुंभ शाही स्नान नियम)

  • महाकुंभ के दौरान नक्षत्रों और ग्रहों की विशेष स्थिति को देखकर शाही स्नान किया जाता है।
  • शाही स्नान सबसे पहसे साधु और संत लोगों के द्वारा किया जाता है।
  • शाही स्नान करते समय आप स्नान साबुन और शैंपू का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को पैसे, कपड़े दान में दे सकते हैं।

MahaKumbh Shahi Snan 2025 Date (महाकुंभ शाही स्नान तिथियां 2025)

  • पहला शाही स्नान- 13 जनवरी 2025
  • दूसरा शाही स्नान- 29 जनवरी 2025
  • तीसरा शाही स्नान- 3 फरवरी 2025
  • चौथा शाही स्नान- 12 फरवरी 2025
  • पांचवा शाही स्नान- 26 फरवरी 2025

MahaKumbh Shahi Snan 2025 Shubh Muhurat (महाकुंभ शाही स्नान मुहूर्त 2025)

महाकुंभ का पहला शाही स्नान 13 जनवरी 2025 को किया जाएगा। इस दिन स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5.27 बजे से 6.21 बजे तक रहने वाला है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.15 बजे से 2.57 बजे तक रहेगा आप इनमें से किसी भी समय स्नान और दान कर सकते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article