Mahakaleshwar Jyotirlinga Darshan And Aarti Timing: महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से तीसरा सबसे प्रमुख ज्योतिर्लिंग माना जाता है। वैसे तो इस मंदिर में पूरे साल भक्तों की भीड़ लगी रहती है लेकिन सावन के महीने में ये भीड़ और भी ज्यादा बढ़ जाती है। यहां भक्त विशेष रूप से भस्म आरती देखने के लिए आते हैं। जो सुबह 4 बजे के करीब होती है। इस आरती के लिए पहले से बुकिंग करानी होती है। बता दें मंदिर में भस्म आरती समेत कुल 6 आरतियां होती हैं। यहां हम आपको बताएंगे महाकालेश्वर मंदिर कब से कब तक खुला रहता है, साथ ही इसका आरती और दर्शन समय क्या है।
Mahakaleshwar Jyotirlinga Aarti Timing
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग कब से कब तक खुला रहता है (Mahakaleshwar Jyotirlinga Darshan Time)
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भक्तों के दर्शन के लिए सुबह 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुला रहता है। मंदिर खुलते के साथ ही भस्म आरती की जाती है और फिर रात में शयन आरती के साथ मंदिर बंद कर दिया जाता है।
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग आरती समय (Mahakaleshwar Jyotirlinga Aarti Time)
चैत्र से आश्विन महीने तक आरती का समय।
| आरती समय सारिणी | समय |
| भस्म आरती | प्रातः 4:00 बजे से 6:00 बजे तक |
| दद्योदक आरती | सुबह 7:00 बजे से 7:30 बजे तक |
| भोग आरती | सुबह 10:00 बजे से 10:30 बजे तक |
| संध्या पूजा | शाम 5:00 बजे से 5:30 बजे तक |
| श्री महाकाल आरती | सायं 7:00 बजे से 7:30 बजे तक |
| शयन आरती | रात्रि 10:30 बजे से 11:00 बजे तक |
कार्तिक माह से फाल्गुन माह तक आरती का समय
| आरती समय सारिणी | समय |
| भस्म आरती | प्रातः 4:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक |
| दद्योदक आरती | सुबह 7:30 से 8:00 बजे तक |
| भोग आरती | सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक |
| संध्या पूजा | शाम 5:30 से 6:00 बजे तक |
| श्री महाकाल आरती | सायं 7:30 से 8:00 बजे तक |
| शयन आरती | रात्रि 10:30 बजे से 11:00 बजे तक |
महाकालेश्वर भस्म आरती बुकिंग (Mahakaleshwar Jyotirlinga Bhasma Aarti Time)
भस्म आरती मंदिर का महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जिसमें शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग यहां आते हैं। इस आरती में शामिल होने के लिए पहले से ही ऑनलाइन बुकिंग करनी होती है। आप इस लिंक से आसानी से आरती की बुकिंग कर सकते हैं। (https://shrimahakaleshwar.com/bhasmarti)
महाकालेश्वर मंदिर आरती समय (Mahakaleshwar Jyotirlinga Aarti Time)
भस्म आरती- महाकाल मंदिर में प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे भस्म आरती होती है। इस आरती के समय बाबा को ताजी भस्म से स्नान कराया जाता है।
दत्योदक आरती- बाबा महाकाल की दूसरी आरती सुबह 7:00 बजे की जाती है। इस दौरान बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाता है।
भोग आरती- बाबा महाकाल की तीसरी आरती सुबह 10 बजे होती है। इस आरती में बाबा का श्रृंगार कर उन्हें भोग लगाया जाता है और आरती की जाती है।
संध्या आरती- बाबा महाकाल की चौथी आरती संध्या आरती कहलाती है जो शाम 5 बजे होती है।
श्री महाकाल आरती- बाबा महाकाल की पांचवीं आरती शाम 5 बजे होती है, जिसमें बाबा का विशेष श्रंगार किया जाता है।
शयन आरती- बाबा महाकाल की अंतिम आरती शयन आरती कहलाती है। जो 10:30 बजे होती है।
