Bhasma Aarti: क्या होती है भस्म आरती, क्यों महिलाएं निकालती हैं घूंघट - जानें इसका रहस्य

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 11:18 AM IST

Mahakal Bhasm Aarti, Ujjain: भस्म आरती भगवान शिव की आरतियों में सबसे खास होती है। इस आरती के लिए श्‍मशान में जलने वाली सुबह की पहली चिता से भगवान शिव का श्रृंगार किया जाता है। महिलाओं और पुरुषों के लिए भस्म आरती में शामिल होने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं।

Mahakal Bhasm Aarti, Ujjain: महाकाल को भगवान शिव के सबसे रहस्‍यमयी स्‍वरूपों में से एक माना जाता है। भोलेनाथ का ये स्वरूप पवित्र और तीर्थ नगरी उज्‍जैन में विराजमान है। बता दें कि महाकाल की पांच आरतियां होती हैं जिनमें सबसे खास मानी जाती है भस्म आरती। इस आरती में महाकाल का चिता की राख से श्रृंगार किया जाता है। इस आरती के कड़े नियम तय किए गए हैं जिसमें महिलाओं को घूंघट करके ही आरती में आना होता है।

Bhasma Aarti: क्या होती है भस्म आरती, क्यों महिलाएं निकालती हैं घूंघट - जानें इसका रहस्य

Bhasm Aarti Kya hai

पौराणिक कथा के अनुसार प्राचीन काल में दूषण नाम का एक राक्षस था। उसके वजह से उज्जैन वासी परेशान हो चुके थे। वहां के लोगों को उस अत्याचारी राक्षस से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान शिव ने उसका वध कर दिया। उस अत्याचारी राक्षस के मारे जानें पर नगरवासियों ने भगवान शिव से वहीं बसने का अनुरोध किया। तब भगवान शिव महाकाल के रूप में वही बस गए।

End of Feed