Maha Shivratri 2024: महादेव के क्रोध से हुआ था कार्तिकेय का जन्म, कामदेव को झेलना पड़ा था भोलेनाथ का प्रकोप

MahaShivaratri 2024: हम आपको भगवान शंकर से जुड़ी वो पौराणिक कहानी बता रहे हैं जब भोले शंकर के क्रोध से उनके बड़े पुत्र कार्तिकेय का जन्म हुआ था।

Maha Shivratri: महादेव की भक्ति का महापर्व महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। महाशिवरात्रि के लिए भोलेनाथ के मंदिर सज गए हैं। मंदिरों में भोले के भजन बज रहे हैं। शिव पार्वती की कथाएं भी सुनी सुनाई जा रही हैं। ऐसे में हम आपको भगवान शंकर से जुड़ी वो पौराणिक कहानी बता रहे हैं जब भोले शंकर के क्रोध से उनके बड़े पुत्र कार्तिकेय का जन्म हुआ था।

Maha SHivratri 2024 Story

Maha Shivaratri 2024: जानिए कैसे हुआ था भगवान शंकर के बड़े पुत्र कार्तिकेय का जन्म

भगवान शंकर के दो पुत्र थे। बड़े पुत्र का नाम कार्तिकेय तो छोटे का नाम गणेश है। माता सती द्वारा खुद को भस्म कर लेने के बाद भगवान शंकर हिमालय चले गए थे और ध्यान मग्न हो गए थे। वहां हिमालय पुत्री पार्वती के कठिन तप के बाद भगवान शंकर ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी बना लिया था। उधर भगवान शंकर कैलाश पर्वत पर ध्यानमग्न थे तो वहीं पृथ्वी पर तारकासुर नाम के असुर का आतंक बढ़ता जा रहा था। दरअसल तारकासुर ने भगवान शंकर की कठिन तपस्या के बाद उनसे ही यह वरदान पाया था कि उसका अंत शिव पुत्र के हाथों ही होगा।

End of Feed