अध्यात्म

Vijaya Ekadashi 2024 Daan List: विजया एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान, दूर होंगे कष्ट तमाम

Vijaya Ekadashi 2024: सनातन धर्म में विजया एकादशी के व्रत का बहुत महत्व है। इस दिन श्री हरि की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं विजया एकादशी के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Image

Vijaya Ekadashi 2024 Daan List

Vijaya Ekadashi 2024 Daan List: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है। हर मास में दो एकादशी तिथियां पड़ती है। हर एकादशी का अपना अलग महत्व होता है। फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल विजया एकादशी का व्रत 6 मार्च 2024 को रखा जाएगा। इस दिन का व्रत रखने से साधक को सुख, समृ्द्धि की प्राप्ति होती है। इस पूरे विधि- विधान के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। किसी काम में विजय प्राप्ति के लिए भी विजया एकादशी का व्रत करना उत्तम माना जाता है। विजया एकादशी के दिन कुछ चीजों का दान करने से साधक को हर कष्ट से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Vijaya Ekadashi 2024 Daan List (विजया एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान)

अन्न दान

विजया एकादशी के दिन अन्न का दान करना सबसे उत्तम माना गया है। इस दिन आप किसी भूखे को भोजन करा सकते हैं। अगर आप चाहें तो इस दिन किसी मंदिर में भंडारे का आयोजन कर सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा आप पर बनी रहेगी।

वस्त्र दान

एकादशी के दिन वस्त्र दान करना सबसे अच्छा होता है। इस दिन आप किसी गरीब को वस्त्र दान में दे सकते हैं। ऐसा करने से आपको कभी धन की कोई नहीं होगी। इसके साथ ही आपके जीवन में सुख, समृद्धि आएगी।

भावों का दान

विजया एकादशी के अपने सभी प्रकार के नाकारात्मक भाव का दान भगवान विष्णु के सामने कर दें। ऐसा करने से आपके भीतर साकारात्मक ऊर्जा आएगी और इसके साथ ही आपको मानसिक शांति का भी लाभ मिलेगा।

पुष्प का दान

एकादशी के दिन पुष्प का दान करें। ऐसा करने से गृह कलेश से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही परिवार में सुख, शांति बनी रहती है।

विजया एकादशी महत्व (Vijaya Ekadashi Importance)

शास्त्रों में विजया एकादशी का बहुत महत्व है। पौराणिक कथा के अनुसार राम जी ने रावण के ऊपर विजय प्राप्त करने के लिए विजया एकादशी का व्रत रखा था। ऐसी मान्यता है कि इस दिन का व्रत रखने से साधक अपने शत्रुओं पर जीत हासिल कर सकता है और अपने सारे काम सफल कर सकता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article