अध्यात्म

March Sankashti Chaturthi 2024:मार्च के महीने में कब पड़ रही है संकष्टी चतुर्थी, जानें डेट और महत्व

March Sankashti Chaturthi 2024: सनातन परंपरा में संकष्टी चतुर्थी का बहुत महत्व है। ये दिन भगवान गणपति को समर्पित होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कब रखा जाएगा मार्च महीने की संकष्टी चतुर्थी का व्रत, यहां जानें डेट औ महत्व।

Image

March Sankashti Chaturthi 2024

March Sankashti Chaturthi 2024: हर महीने में दो चतुर्थी तिथि आती है। दोनों ही चतुर्थी तिथि भगवान गणपति को समर्पित है। इस दिन का शास्त्रों में बहुत महत्व है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से साधक के सारे काम बनते हैं और उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल मार्च महीने की संकष्टी चतुर्थी का व्रत कब रखा जाएगा और क्या है इसका महत्व।

March Sankashti Chaturthi 2024 Date (मार्च संकष्टी चतुर्थी डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल मार्च महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 मार्च को शाम 6 बजकर 57 मिनट पर शुरू हो जाएगी और इस तिथि का समापन 29 मार्च को सुबह 8 बजकर 21 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार इस महीने में ये व्रत 29 मार्च 2024 को रखा जाएगा।

Sankashti Chaturthi Puja Vidhi (संकष्टी चतुर्थी व्रत पूजा विधि)

  • इस दिन सुबह स्नान आदि के बाद भगवान का ध्यान लगाएं।
  • उसके बाद मंदिर की सफाई करके साफ स्थान पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर भगवान गणेश को रोली, चंदन, अक्षत, फूल और दूर्वा अर्पित करें।
  • इस दिन गणपति को लड्डू या मोदक का भोग लगाएं।
  • उसके बाद कथा का पाठ करें और आरती करें।
  • इस दिन शाम के समय चंद्र उदय के बाद चांद की पूजा करें।
  • उसके बाद भगवान गणेश और चांद को भोग लगाएं
  • अंत में लगे हुए भोग को प्रसाद के तौर पर बांटे।

Sankashti Chaturthi Importance (संकष्टी चतुर्थी महत्व)

संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से साधक के सारे काम बन जाते हैं। बप्पा अपने भक्तों के सारे काम बिना किसी विघ्न बाधा के पूरा कर देते हैं। इस दिन भगवान गजानन की पूजा करने से घर में सुख,समृद्धि और सौभागय आता है। इस दिन पूरे दिन उपवास रख के शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन का व्रत करने से साधक को संतान सुख की भी प्राप्ति होती है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article