Maha Shivratri Kab Hai 2026 Mein: 14 या 15 फरवरी, 2026 में महाशिवरात्रि कब है? महाशिवरात्रि चार पहर की पूजा का समय क्या है?

Maha Shivratri Kab Hai 2026 Mein: साल 2026 में महाशिवरात्रि किस दिन है? इसकी डेट को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन है। यहां से आप महाशिवरात्रि की सही तारीख के साथ-साथ चार पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त भी जान सकते हैं।

Maha Shivratri Kab Hai 2026 Mein: हिंदू धर्म में फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि पर की जाने वाली महाशिवरात्रि की पूजा का काफी ज्यादा महत्व है। महाशिवरात्रि का भक्त सालभर इंतजार करते हैं और फिर इस दिन भक्त उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि- विधान पूजा करते हैं। साल 2026 में महाशिवरात्रि कब है, इसकी सही तारीख क्या है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां महाशिवरात्रि की सही डेट के साथ पूजा का मुहूर्त भी बताया गया है। महाशिवरात्रि की चार पहर की पूजा का समय और साथ ही पूजा की विधि की भी यहां चर्चा है।

2026 में महाशिवरात्रि कब है? (pc: canva)

2026 में महाशिवरात्रि कब है?

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी, रविवार की शाम 05:05 PM पर शुरू होकर अगले दिन 16 फरवरी, सोमवार को शाम 05:35 PM पर व्याप्त होगी। शास्त्रों के अनुसार, जिस रात में निशीथ काल में चतुर्दशी तिथि का संयोग बनता है उसी दिन शिवरात्रि मनाई जाती है। ऐसे में महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी।

End of Feed