Maha Shivratri 2025 Vrat Vidhi In Hindi (महाशिवरात्रि व्रत विधि): महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन श्रद्धालु भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की भी विधि विधान पूजा करते हैं। साथ ही इस दिन व्रत रखने की भी काफी महत्ता बताई गई है। इस साल महाशिवरात्रि व्रत 26 फरवरी को रखा जाएगा। अगर आप पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत रखने जा रहे हैं और इस व्रत के नियम नहीं जानते हैं। तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि यहां आप जानेंगे शिवरात्रि का व्रत कैसे रखते हैं।
Maha Shivratri 2025 Vrat Vidhi In Hindi
महाशिवरात्रि व्रत विधि (Maha Shivratri Vrat Vidhi In Hindi)
- यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठ जाएं। फिर नहा धोकर स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें और व्रत रखने का संकल्प भी लें।
- फिर पूरे दिन शिव का स्मरण करें और मन को शांत रखें।
- महाशिवरात्रि के दिन कुछ भक्त निर्जला उपवास रखते हैं तो कुछ फलाहार पर रहते हैं।
- आप अपनी क्षमता के अनुसार कोई भी उपवास रख सकते हैं।
- फिर शाम के समय शुभ मुहूर्त में शिव जी की विधि विधान पूजा करें।
- कई श्रद्धालु शाम की पूजा के बाद अपना व्रत खोल लेते हैं।
- वहीं कई लोग रात्रि के चारों प्रहर की पूजा करने के बाद अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत का पारण करते हैं।
महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं (Maha Shivratri Vrat Mein Kya Kha Sakte Hain)
- सिंघाड़े के आटे का हलवा
- कुट्टू के आटे से बनी कचौड़ी या पूरी
- सिंघाड़े के आटे की पकौड़ी
- दूध एवं दूध से बने पदार्थ
- मिठाई (बिना अनाज वाली जैसे मखाने की खीर, नारियल बर्फी आदि)
- ठंडाई (बादाम, सौंफ, गुलाब, काली मिर्च आदि मिश्रित पेय)
- आलू दम (सेंधा नमक के साथ बना हुआ)
- कुट्टू के चावल की खीर
- फल एवं सूखे मेवे
महाशिवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए (Maha Shivratri Vrat Mein Kya Nahi Khana Chahiye)
इस व्रत में गेहूं, चावल, दाल या किसी भी तरह का साबुत अनाज और सफेद नमक नहीं खाया जा सकता है। लेकिन अगर आप ये व्रत एक समय भोजन करके रखना चाहते हैं। तब इस व्रत में एक समय अनाज खा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना है।
