Lord Shiva Parvati Images hd: शिव-पार्वती की विवाह फोटो, यहां से डाउनलोड करें इमेज, तस्वीरें, वॉलपेपर hd में

Shiv Parvati Photos Images, Wallpaper Hd: शिव भक्त अगर शिवजी और माता पार्वती की अच्छी क्वॉलिटी की फोटोज देख रहे हैं तो यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं इन तस्वीरों का शानदार कलेक्शन। इन तस्वीरों को आप वॉट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक के अलावा DP और वॉलपेपर में भी यूज कर सकते हैं।

Maha Shivratri 2024 Shiv Parvati Images: दिवाली, होली की तरह की महाशिवरात्रि भी हिंदुओं का प्रमुख त्योहार माना जाता है। इस दिन शिव भक्त माता पार्वती और शिव जी की विधि विधान पूजा करते हैं। पंचांग अनुसार हर साल ये त्योहार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है और इस बार ये तिथि 8 मार्च को पड़ रही है। इस पवित्र दिन पर शिव भक्त व्रत उपवास रखते हैं। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार महाशिवरात्रि पर ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में इस शुभ अवसर पर देखें शिव-पार्वती की खूबसूरत तस्वीरें।

मान्यता है जो व्यक्ति महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है। साल में आने वाली सभी शिवरात्रि तिथियों में से फाल्गुन कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि सबसे ज्यादा खास मानी जाती है। इस महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देने के लिए आप अपने खास लोगों को शिव-पार्वती की तस्वीरें भेज सकते हैं।

End of Feed