Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ मेला कब लग रहा है 2025 में? नोट कर लें शाही स्नान की तारीखें

Kumbh Mela 2025 Date: हिंदू धर्म में महाकुंभ मेले का विशेष महत्व माना जाता है। ये मेला बारह साल में एक बार लगता है। बता दें अगले साल उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है। जानिए साल 2025 में कुंभ मेला कब लग रहा है।

Maha Kumbh Mela Kab Hai 2025: महाकुंभ मेला 2025 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने जा रहा है। जिसकी शुरुआत 13 जनवरी से होगी और समापन 26 फरवरी को होगा। बता दें ये मेला हर 12 साल में एक बार लगता है। जो दुनिया भर के श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। इससे पहले 2013 में प्रयागराज में इस मेले का आयोजन हुआ था। फिर बीच में 2019 में प्रयागराज में अर्ध कुंभ मेला लगा था। चलिए जानते हैं महाकुंभ मेला 2025 में शाही स्नान की तारीखें क्या रहेंगी।

mahakumbh 2025

Maha Kumbh Mela 2025

प्रयागराज में क्यों लग रहा है महाकुंभ मेला 2025 (Maha Kumbh Mela Kab Hai 2025)

ज्योतिष शास्त्र अनुसार देवगुरु बृहस्पति के वृषभ राशि में रहने के समय जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तब प्रयागराज में महाकुंभ मेले की शुरुआत होती है। 2025 में यही स्थिति बन रही है इसलिए महाकुंभ मेला प्रयागराज में लगने जा रहा है। जिसकी शुरुआत 13 जनवरी से होगी तो समापन 26 फरवरी को होगा।

End of Feed