Magh Purnima 2024 Upay (माघ पूर्णिमा उपाय): सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इस दिन गंगा नदी में स्नान करना और दान करना शुभ फलदायी माना जाता है। पंचांग के अनुसार हर साल माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन माघी पूर्णिमा होती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस साल माघ मास की पूर्णिमा तिथि 24 फरवरी 2024 को शनिवार के दिन पड़ रही है। पूर्णिमा तिथि के दिन माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी धरती लोक पर विचरण करती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। माघ पूर्णिमा के दिन कुछ उपायों को करने से साधक के जीवन में लक्ष्मी का आगमन हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा के दिन किन- किन उपायों को करना चाहिए।
माघ पूर्णिमा डेट 2024 (Magh Purnima 2024 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा पड़ रही है। इस दिन शोभन योग के साथ- साथ रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। एक साथ तीन शुभ योग के निर्माण से इस दिन लक्ष्मी पूजा और चंद्र देव की पूजा से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति हो सकती है।Magh Purnima 2024 Upay (माघ पूर्णिमा उपाय)
पीपल की पूजा
माघ पूर्णिमा के दिन पीपल पेड़ की पूजा करने से माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों का ही आशीर्वाद मिलता है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और दूध मिश्रित जल अर्पित करें।
सफेद वस्तु का दान
माघ पूर्णिाम के दिन सफेद वस्तु जैसे चावल, दूध, सफेद वस्त्र का दान कर सकते हैं। इस दिन इन चीजों का दान करने से धन की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में सुख, समृद्धि बनी रहती है।
दांपत्य जीवन के लिए
वैवाहिक जीवन में सुख, शांति बनाए रखने के लिए माघ पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय करना चाहिए। इस दिन पति- पत्नी स्नान के बाद एक साथ पीपल के पेड़ के नीचे दूध और जल अर्पित करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ
माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से साधक के आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपका जीवन धन- धान्य से भर जाएगा।
कौड़ियों के उपाय
माघ पूर्णिमा के दिन एक लाल कपड़े में 11 पीले रंग की कौड़ियां लेकर उन्हें बांध दें। उसके बाद शाम में पूजा के समय मां लक्ष्मी को कौड़ियों की पोटली अर्पित कर दें। जब आप कि पूजा समाप्त हो जाए उस पोटली को उठाकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होगी।
