अध्यात्म

Magh Purnima Kab Hai 2024: माघ पूर्णिमा कब है 2024 में, जानिए इसकी तारीख, मुहूर्त और महत्व

Magh Purnima Kab Hai 2024 : माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। जो इस साल 24 फरवरी को पड़ रही है। जानिए माघी पूर्णिमा की तारीख और मुहूर्त।

Image

Magh Purnima Kab Hai 2024

Magh Purnima 2024 Date And Time (माघ पूर्णिमा कितनी तारीख को है): हिंदू पंचांग अनुसार माघ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन का विशेष आध्यात्मिक महत्व होता है। ये दिन स्नान, दान और जप-तप के लिए पुण्य फलदाई होता है। माघ महीने में चलने वाले स्नान माघ पूर्णिमा के दिन ही खत्म होते हैं। बता दें इस साल माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को मनाई जाएगी। जानिए माघ पूर्णिमा पर क्या करते हैं और इसका महत्व क्या है।

Magh Purnima 2024 Date And Time (माघ पूर्णिमा 2024 की तारीख व मुहूर्त)

माघ पूर्णिमा - 24 फरवरी 2024, शनिवार

पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ समय - 23 फरवरी 2024 को 03:33 PM बजे

पूर्णिमा तिथि का समाप्त - 24 फरवरी 2024 को 05:59 PM बजे

Magh Purnima Puja Vidhi (माघ पूर्णिमा पूजा विधि)

  • माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान, हवन, व्रत और जप किये जाते हैं।
  • इस दिन प्रातः काल सूर्योदय से पहले किसी पवित्र नदी, जलाशय, कुआं या बावड़ी में स्नान करना चाहिए।
  • स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • स्नान के बाद व्रत का संकल्प लेकर भगवान मधुसूदन की पूजा करें।
  • दोपहर में गरीब व्यक्ति और ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें दान-दक्षिणा दें।

Magh Purnima Ka Mahatva (माघ पूर्णिमा का महत्व)

धार्मिक मान्यताओं अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस दिन प्रयाग में स्नान, दान और जप का विशेष महत्व माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन पुष्य नक्षत्र हो तो इस तिथि का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article