Magh Purnima 2023: कब है माघ पूर्णिमा, जानें इस दिन क्यों होता है स्नान-दान का महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 1, 2023, 10:58 PM IST

Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा पंचांग के अनुसार, माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को होती है। इस साल माघ पूर्णिमा 05 फरवरी 2023 के दिन होगी। इस पूर्णिमा पर स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। चलिए जानते हैं इस दिन क्या करें विधि विधान और इस विशेष पूर्णिमा स्नान पर क्या करें ना करें।

KEY HIGHLIGHTS
  • 5 फरवरी 2023 को रखा जाएगा माघ पूर्णिमा का व्रत
  • माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का है विशेष महत्व
  • माघ पूर्णिमा के दिन तिल, गुड़, अन्न, घी आदि का करें दान


Magh Purnima 2023 Snan Daan Importance: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व होता है। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन व्रत रखने और पूजन करने से पुण्यफल प्राप्त होता है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार, सभी पूर्णिमा तिथि में माघ महीने की पूर्णिमा यानी माघी पूर्णिमा में व्रत और पूजन के साथ ही स्नान-दान के लिए भी महत्वपूर्ण होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु गंगा नदी में वास करते हैं। यही कारण है कि इस दिन गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगल पर भक्त स्नान करते हैं। बता दें कि, इस साल माघ पूर्णिमा 5 फऱवरी 2023 को पड़ रही है।

Magh Purnima 2023 कब है माघ पूर्णिमा, जानें इस दिन क्यों होता है स्नान-दान का महत्व

माघ पूर्णिमा पर क्यों है स्नान-दान का इतना महत्व

माघ पूर्णिमा पर स्नान का महत्व

माघ पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त में गंगास्नान या पवित्र नदी में स्नान का महत्व होता है। यदि किसी कारण नदी स्नान संभव न हो तो आप घर पर ही स्नान करने के जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। माघ पूर्णिमा की तिथि में किए गए गंगा स्नान से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और उसे मरणोपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में भी बताया गया है कि माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का वास गंगा में होता हैं। इस दिन महज गंगाजल के स्पर्श मात्र करने भर से ही जातक को स्वर्ग की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

End of Feed