Magh Month In 2024 (माघ महीने में क्या करना चाहिए): इस वर्ष माघ माह दिनांक 26 जनवरी से शुरु हो रहा है व 19 फरवरी को समाप्त होगा। यह मास पुण्य प्राप्ति का अनुपम अवसर है। इस अवसर पर प्रयागराज में संगम स्नान का विशेष महत्व माना गया है। इसलिए इस महीने बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदियों में स्नान के लिए जाते हैं। इस महीने में तिल, कम्बल व अन्न दान का भी विशेष महत्व है। आइये जानते हैं कि माघ माह में क्या करना चाहिए।
Magh Month Me Kya Karna Chahiye
माघ महीने में क्या करना चाहिए (Magh Mahine Me Kya Karna Chahiye)
1-श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
2-भगवान शिव का जलाभिषेक करें ।
3-विष्णु मंदिर जाएं व भगवान की चार परिक्रमा करें।
4-शारीरिक कष्ट से परेशान लोग श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।
5-माता शीतला के मंदिर जाकर नारियल अर्पित कर माता की 21 परिक्रमा करें।
6 अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करें।
7-इस माह तिल दान का बहुत महत्व है। भंडारा भी करवा सकते हैं।
8-चंद्रमा मन का कारक ग्रह है। मन को एकाग्र करने के लिए रात्रि में चंद्रमा को दूध से अर्ध्य दें।
9-गुरु व चंद्रमा के बीज मंत्र का जप करके हवन करें व चावल दान करें।
10-गौशाला जाएं तथा गाय को भोजन दें।
11-माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। चंद्रमा माता का कारक ग्रह है।माता की आरती भी करें।माता का आशीर्वाद जीवन भर आपके साथ रहेगा।
माघ माह का राशियों पर प्रभाव
मेष-धन का आगमन होगा। आध्यात्मिक उत्कर्ष की प्राप्ति होगी।
वृष- छात्रों को विशेष सफलता मिलेगी।व्यवसाय में भी लाभ है।
मिथुन-जॉब परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे। धन का व्यय होगा।
कर्क-धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।स्वास्थ्य बेहतर होगा।
सिंह-इस राशि से जुड़े राजनीतिज्ञ सफल होंगे।संतान सफल रहेगी।
कन्या-धन प्राप्त होगा।स्वास्थ्य बेहतर होगा।
तुला-व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।जाँब में प्रोन्नति की तरफ बढ़ेंगे।
वृश्चिक-जमीन या मकान खरीदने की तरफ बढ़ेंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु-व्यवसाय में लाभ है। जाँब में आशातीत सफलता है।
मकर-राजनीति में सफलता मिलेगी।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
कुम्भ-स्वास्थ्य से परेशानी आ सकती है। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
मीन-छात्र सफल रहेंगे धन का आगमन होगा।
