Ganesh Jayanti 2023: हिन्दू पञ्चांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जयंती के रूप में मनाया जाता है । शास्त्रों में इसी दिन को गणेश जी के जन्म के रूप में माना जाता है । यह मुख्य रूप से महाराष्ट्र और कोंकण तटीय क्षेत्रों में मनाई जाती है । इस साल गणेश जयंती 25 जनवरी बुधवार को पड़ रही है । इसे तिल कुंड चतुर्थी और माघ विनायक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है । हिंदू धर्म शास्त्र अनुसार इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था मान्यता है कि माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को ही सबसे पहले गणेश तरंगे धरती पर आई थी इसीलिए इस दिन गणेश जयंती मनाई जाती है।
गणेश जयंती कब है?
गणेश जयंती 2023 तिथि और मुहूर्त (Ganesh Jayanti 2023 Date And Muhurat)
| गणेश जयंती | 25 जनवरी, बुधवार |
| चतुर्थी तिथि प्रारंभ | 24 जनवरी मंगलवार शाम 3 बजकर 20 पर |
| चतुर्थी तिथि समाप्त | 25 जनवरी बुधवार 12 बजकर 30 मिनट पर |
| पूजा का शुभ मुहूर्त | 25 जनवरी बुधवार 11 बजकर 29 मिनट पर |
गणेश जयंती का महत्व (Ganesh Jayanti Significance)
माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जयंती के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा और व्रत करने का प्रचलन है। इस दिन विघ्नहर्ता का जन्मदिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में इस त्योहर को सभी लोग मिल जुलकर मानते हैं। इस दिन भी चंद्र दर्शन निषेध माना जाता है। गणेश जयंती पर भगवान गणपति को लाल वस्त्र, लाल फूल और लाल चंदन भेंट किया जाता है। इस दिन व्रत व पूजा करने से सभी विघ्न दूर होते हैं और सभी समस्याओं का समाधान होता है।
