Magh Bihu Date 2024: कल मनाया जाएगा माघ बिहू का त्योहार, जानें क्या हैं इसके नियम

Magh Bihu Date 2024: बिहू असम राज्य में मनाया जानें वाला खास पर्व है। माघ बिहू के दिन घास फूस से घर बनाने की परंपरा है। माघ बिहू को भोगली बिहू के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कब है माघ बिहू और इसके नियम।

Magh Bihu Date 2024 (माघ बिहू कब है): माघ बिहू का त्योहार उत्तर पूर्वी राज्य के तरफ बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। माघ बिहू को भोगली बिहू के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य उत्तरायण होने पर उत्तर भारत में मकर संक्रांति और असम में माघ बिहू का त्योहार मनाया जाता है। पोंगल की तरह बिहू भी किसानों का त्योहार है। इस दिन असम के लोग अच्छी फसल के लिए प्रकृति और भगवान को धन्यवाद देते हैं। यह त्योहार माघ महीने में मनाया जाता है इसलिए इसे माघ बिहू के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं इस साल माघ बिहू कब है और इसे कैसे मनाया जाता है।

Magh Bihu Date 2024

माघ बिहू डेट 2024 ( Magh Bihu Date)

साल 2024 में माघ बिहू का त्योहार 16 जनवरी को मनाया जाएगा। ये त्योहार असम में पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान असमिया खेल और डांस भी किया जाता है।

माघ बिहू मनाने का नियम ( Magh Bihu Rules)

  • यह त्योहार अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है।
  • सुबह उठकर पवित्र नदी में स्नान करें।
  • विधि पूर्वक सूर्य देव की पूजा करें।
  • भगवान सूर्य को अर्घ्य अवश्य दें।
  • धार्मिक आयोजनों में भाग लेंगे और तीर्थस्थानों की यात्रा करें।
  • इस दिन घास फूस का घर बनाकर चूल्हे पर भोजन पकाया जाता है।

माघ बिहू महत्व ( Magh Bihu Importance)

माघ बिहू को फसल उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार सूर्य देव को समर्पित है। यह त्योहार पूरे भारत में अलग-अलग नामों से और अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। माघ बिहू किसानों का त्योहार है। यह पर्व फसल कटाई का प्रतीक माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पूरे भारत में किसान इसी दिन से रबी की फसल की कटाई शुरू करते हैं।

End of Feed