मां दुर्गा को लाल चुनरी क्यों चढ़ाई जाती है, क्या छोटी चुनरी भी चढ़ा सकते हैं, जानें माता रानी को चुनरी कैसे चढ़ाएं

Mata ki Lal Chunri ka Mahatva: मां दुर्गा को लाल चुनरी क्यों चढ़ाते हैं? क्या मां को बड़ी चुनरी चढ़ानी चाहिए या छोटी चुनरी भी अर्पित कर सकते हैं? जानें नवरात्र में लाल रंग का महत्व और चुनरी चढ़ाने का तरीका।

Mata ki Lal Chunri ka Mahatva: नवरात्र आते ही मां के लिए लाल चुनरी लेने के लिए भक्तों में एक अलग ही उत्साह दिखता है। लेकिन दुकान पर पहुंचते हैं तो लाल चुनरियों के बीच नजर ठहर जाती है। आपके मन में भी सवाल आया होगा कि मां को लाल रंग की चुनरी क्यों चढ़ाई जाती है। ऐसे में चुनरी पसंद करते हुए कई बार उलझन भी होती है। किसी की किनारी सुंदर लगती है, किसी पर बनी सुनहरी बूटियां। घर में मां की छोटी सी प्रतिमा है तो क्या बड़ी चुनरी लें? बजट कम है तो साधारण चुनरी चलेगी? ऐसे सवाल खासकर तब आते हैं, जब पहली बार अपने हाथों से देवी का श्रृंगार कर रहे हों। चलिए, इन बातों को एक-एक करके समझते हैं।

Maa ko lal chunri kyon chadate hain, Mata Rani Chunri

नवरात्र में मां को चुनरी कैसे चढ़ाएं, क्या छोटे साइज की चुनरी भी चढ़ा सकते हैं (AI Image)

मां दुर्गा को लाल चुनरी क्यों चढ़ाई जाती है

मां दुर्गा को शक्ति का स्वरूप माना जाता है। धार्मिक परंपराओं में लाल रंग भी शक्ति, साहस और सौभाग्य से जुड़ा है। इसलिए देवी की पूजा में लाल चुनरी अर्पित करने का विशेष स्थान है।

End of Feed