Uttarakhand: नौ साल बाद अपने मंदिर में विराजेंगी मां धारा देवी, केदारनाथ आपदा के समय किया गया था विस्थापित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 09:11 AM IST

Dhara Devi Mandir: आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मां धारा देवी की मूर्ती नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होने जा रही है। बता दें 2013 में केदारनाथ जलप्रलय के कारण मंदिर को विस्थापित किया गया था।

Dhara Devi Mandir: आखिरकार 9 सालों बाद चारधाम की रक्षक मां धारी देवी (Dhara Devi Temple) की मूर्ति जल्द अपने मूल स्थान पर शिफ्ट हो जायेगी। मंदिर शिफ्टिंग को लेकर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए धारी देवी मंदिर का नए सिरे से रंग-रोगन किया जा (Uttarakhand News) रहा है। साथ ही टूटी-फूटी जगहों को ठीक किया जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद धारी देवी की मूर्ति नवनिर्मित मंदिर में विराजमान होगी। मंदिर के पुजारी ने शिफ्टिंग के लिए 28 जनवरी का दिन तय किया है।

Maa Dhara Devi Temple

मां धारादेवी मंदिर, उत्तराखंड

पुजारी न्यास ने क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत को भी कार्यक्रम में शिरकत करने का न्योता दिया है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सिद्धपीठ धारी देवी का ये मंदिर श्रीनगर से करीब 13 किलोमीटर दूर अलकनंदा नदी किनारे स्थित था।

End of Feed