अध्यात्म

साप्‍ताहिक राशिफल 22 से 28 जनवरी 2023 : इस सप्‍ताह मेष व मीन के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे, जानें कैसा रहेगा आने वाला हफ्ता

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 22, 2023, 09:10 PM IST

Weekly Horoscope , 22 January to 28 January 2023 in Hindi : इस सप्ताह सूर्य मकर,बुध धनु, शनि-शुक्र कुम्भ,गुरु मीन, मङ्गल वृष तथा केतु तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह मेष व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क राशि‍ शनि -शुक्र के एकसाथ खष्ठम गोचर से स्वास्थ्य में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। जानें कैसा रहेगा आने वाला सप्‍ताह ।

Image

Weekly Horoscope 22 January to 28 January

Weekly Rashifal ( 22 to 28 january ) 2023 in Hindi साप्ताहिक राशिफल 22 जनवरी से 28 जनवरी 2023 तक : इस सप्ताह सूर्य मकर,बुध धनु, शनि-शुक्र कुम्भ,गुरु मीन, मङ्गल वृष तथा केतु तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मकर राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व धनु राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। सिंह व धनु के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। मेष व मीन के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

1.मेष- सोमवार के बाद चन्द्रमा कुम्भ में शुभ फल देंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जाँब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। मेष राशि का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। एकादश शुक्र पॉलिटीक्स में सफलता देगा।

2.वृष- इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा मीन व शुक्र कुम्भ में रहकर जाँब व व्यवसाय के लिए सुखद फल देगा। इस राशि से नवम गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड पढ़ते रहें। शनिवार को तिल का दान करें।

3.मिथुन- राशि स्वामी बुध धनु, शनि कुम्भ में गोचर कर रहा है। आपके लिए यह सप्ताह जाँब में प्रगति देने वाला है। इस राशि से दशम गुरु शुभ फलदायी है। सोमवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

4.कर्क- इस वीक शनि -शुक्र के एकसाथ खष्ठम गोचर से स्वास्थ्य में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप जाँब सम्बन्धित प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र सफल रहेंगे। गुरु नवम है। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व बुध के बीज मंत्र का जप करें व विष्णु उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन तिल का दान करें।

5.सिंह- इस सप्ताह गुरुवार के बाद चन्द्रमा अष्टम व -शुक्र सप्तम में रहकर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। बुधवार को प्रेम में वाणी के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। प्रतिदिन उड़द का दान करते रहें।

6.कन्या- इस सप्ताह बुध धनु व शनि कुम्भ राशि में व सूर्य मकर राशि में हैं। गुरुवार के बाद छात्रों का कॅरियर बहुत बेहतर रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व 03 परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जाँब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। मङ्गलवार के बाद जाँब में रुका धन मिल सकता है।

7.तुला- इस सप्ताह बुधवार तक जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शुक्र शनि के साथ कुम्भ का होकर दाम्पत्य जीवन में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष व तुला राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

8.वृश्चिक- शुक्र व शनि चतुर्थ होकर परिवार से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह बुधवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। जाँब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। माघ माह में तिल का दान करते रहें।

9.धनु- सूर्य मकर तथा शुक्र शनि के साथ तृतीय रहेंगे। मंगलवार के बाद चन्द्रमा कुम्भ का होकर शुभ फल देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल व गुड़ का दान करें।

10.मकर- सूर्य इसी राशि में शुभ है। गुरु तृतीय व शनि -शुक्र इसी राशि से द्वितीय गोचर करेंगे। मंगलवार के बाद चन्द्रमा मीन का होकर आर्थिक सफलता देंगे। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जाँब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन राशि स्वामी शनि व शुक्र के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

11.कुम्भ- सूर्य द्वादश,शुक्र इसी राशि में तथा बुध अब इसी राशि से एकादश है। गुरु द्वितीय है। मंगलवार के बाद पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। शुक्र इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को पालक खिलाते रहें।

12.मीन- सूर्य मकर यानी एकादश भाव में शुभ हैं। गुरु अब इसी राशि में है। इस सप्ताह छात्रों को कॅरियर में सफलता मिलेगी। गुरुवार के बाद चन्द्रमा का मीन गोचर बहुत ही उत्तम फलदायी है। छात्र लाभान्वित होंगे। मंगलवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लव लाइफ में विवाद हो सकता है। हरा व पीला रंग शुभ है।

सुजीत जी महाराज

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article