अध्यात्म

Aaj Ka Subh Rang: 22 अप्रैल को किस रंग के कपड़े पहनना रहेगा शुभ, जानिए अपनी राशि से

Lucky Colour 22 April 2026 : अगर आप दिन में अपनी राशि के अनुसार लकी कलर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका पूरा दिन शुभ रहता है। आइए जानते हैं कि 22 अप्रैल के दिन आपके लिए कौन सा रंग शुभ है।

Image

22 अप्रैल का शुभ रंग

Lucky Colour 22 April 2026 : 22 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिष के अनुसार काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में एक साथ रहकर गजकेसरी योग बना रहे हैं। यह योग सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक स्पष्टता और भाग्य को मजबूत करने वाला माना जाता है। ऐसे में इस दिन हर राशि के लिए शुभ रंगों का महत्व और भी बढ़ जाता है।

रंग सिर्फ हमारी पसंद नहीं होते, बल्कि ये हमारी ऊर्जा, मूड और पूरे दिन के रिजल्ट को भी प्रभावित करते हैं। अगर हम रोज अपनी राशि के अनुसार, शुभ रंग के कपड़े पहनते हैं या अन्य चीजों में उस रंग का इस्तेमाल करते हैं तो आत्मविश्वास बढ़ता है, काम में सफलता मिलती है और नेगेटिविटी कम होती है। ऐसे आइए जानते हैं 22 अप्रैल 2026 के दिन आपकी राशि के अनुसार शुभ रंग क्या रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए लाल और नारंगी रंग शुभ रहेगा। ये रंग आपको एनर्जी और आत्मविश्वास देंगे, जिससे आप अपने काम पूरे जोश के साथ कर पाएंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए नीला और हरा रंग अच्छा रहेगा। ये रंग आपको शांति और स्थिरता देंगे, जिससे आप सही निर्णय ले सकेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए हरा और आसमानी रंग शुभ है। ये रंग आपकी क्रिएटिविटी बढ़ाएंगे और नए अवसर दिला सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सफेद और नारंगी रंग लाभकारी रहेगा। ये रंग मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए लाल और पीला रंग शुभ रहेगा। ये रंग आपकी लीडरशिप और आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए हरा और बैंगनी रंग अच्छा रहेगा। ये रंग आपको फोकस और स्पष्ट सोच देंगे।

तुला राशि

तुला राशि के लिए नीला और हरा रंग शुभ माना गया है। ये रंग रिश्तों में मधुरता और संतुलन बनाए रखेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल और नारंगी रंग लाभकारी रहेगा। ये रंग आपको मजबूत और ऊर्जावान बनाएंगे।

धनु राशि

धनु राशि के लिए पीला और सफेद रंग शुभ रहेगा। ये रंग आपको पॉजिटिव सोच और नई दिशा देंगे।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आसमानी और हरा रंग अच्छा रहेगा। ये रंग आपके करियर और जीवन में बैलेंस बनाएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए नीला और बैंगनी रंग शुभ रहेगा। ये रंग आपके अंदर नई सोच और इनोवेशन को बढ़ाएंगे।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए पीला और नारंगी रंग बेहद शुभ रहेगा। ये रंग आपको खुश और पॉजिटिव बनाएंगे।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मई में पूर्णिमा कब है 2026। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article