अध्यात्म

इन पांच राशि वालों के जीवन में लगेगा धन-धान्य का लगेगा अंबार, बुध का गोचर देगा जबरदस्त लाभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 7, 2023, 04:40 PM IST

Budh Rashi Parivartan 2023: बुध 7 जून को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और 24 जून तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। जानिए बुध का गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

Image

Budh Gochar 2023: बुध का गोचर 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ

Budh Rashi Parivartan 2023: बुध 7 जून 2023 को रात 7 बजकर 58 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में ये 24 जून 2023 की दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक विराजमान रहेंगे। बुध गोचर की ये अवधि कुछ राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी तो कुछ के लिए परेशानियां बढ़ाने वाली। बुध को बुद्धि और तर्क का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी ये किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। जानिए बुध का ये गोचर किन राशि वालों की खोलेगा किस्मत।

वृषभ राशि

इस राशि वालों को नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। आप हर काम को अच्छे से पूरा कर सकेंगे। करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बिजनेस में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे।

कर्क राशि

बुध का गोचर आपके लिए भी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। नौकरी बदलने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। जीवन सुखमय रहेगा। धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहेगी।

कन्या राशि

बुध का गोचर कन्या राशि वालों के लिए भी शुभ रहेगा। करियर में सुनहरे मौके मिलेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा। भाग्य का हर काम में पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। धन की बचत कर पाने में भी आप सफल रहेंगे।

तुला राशि

बुध का वृषभ राशि में गोचर आपके लिए शुभ फलदायी साबित होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धन का संचय करने में आप सफल रहेंगे। करियर में आपको सुनहरी सफलता मिलेगी। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं।

मकर राशि

बुध का गोचर मकर राशि वालों के लिए भी शुभ साबित होगा। इस राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। विशेष रूप से इस राशि के व्यापारी लोग खूब धन कमाएंगे। निवेश से आप अच्छा रिटर्न हासिल कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article