Favourite Zodiac Signs Of Lord Vishnu: कहते हैं जिस व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है उसका जीवन धन-धान्य से भर जाता है। इसलिए मनुष्य श्री हरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करता है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर भगवान विष्णु विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं। इन राशियों के लोगों को जीवन के हर मोड़ पर विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं जिन पर श्री हरि विष्णु प्रसन्न रहते हैं।
Lord Vishnu Favourite Zodiac Signs
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
ज्योतिष शास्त्र अनुसार वृषभ राशि के लोगों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। जीवन में जब भी ये मुश्किल घड़ी में होते हैं तो इन्हें विष्णु जी का साथ अवश्य मिलता है। इस राशि के लोगों की किस्मत काफी अच्छी होती है। इन्हें सारे सुख प्राप्त होते हैं।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
कर्क राशि के लोगों पर भी भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है। इस राशि के लोग मेहनती और दिल के साफ होते हैं। जो काम हाथ में लेते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं। इनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
सिंह राशि के लोगों पर भी भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है। ये जो काम हाथ में लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ये समझदार होते हैं और इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
तुला राशि के लोगों को आजीवन भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ये लोग बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। जो काम हाथ में लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से इनके जीवन में पैसों की कभी कमी नहीं होती।
