अध्यात्म

Lohri Kyu Manate Hai 2025: लोहड़ी का पर्व क्यों मनाया जाता है? जानिए इसका महत्व

Lohri Kyu Manate Hai 2025: लोहड़ी का त्योहार पंजाब, हरियाण और दिल्ली में खासतौर पर मनाया जाता है। इस पर्व को मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। आइए जानते हैं लोहड़ी का त्योहार क्यों मनाया जाता है और इसके महत्व के बारे में।

Image

Lohri Kyu Manate Hai 2025

Lohri Kyu Manate Hai 2025: लोहड़ी का पर्व सिख समुदाय के खास पर्व में से एक माना जाता है। ये त्योहार पौष मास के अंतिम दिन में मनाया जाता है। इस साल लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी 2025 को मनाया जाता है। सिख परंपरा के लोग इस त्योहार को बहुत ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाते हैं। लोहड़ी का पर्व किसानों के लिए बहुत ही खास मानी जाती है। इस शाम के समय अग्नि जलाकर अग्नि देव की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन पंजाबी लोकगीत और लोक नृत्य भी करने परंपरा है। लोहड़ी की अग्नि में तिल, गुड़ और रेवड़ी अर्पित करने का विधान है। ये त्योहार सुख, समृद्धि के आगमन का प्रतीक माना जाता है। आइए जानें कि लोहड़ी का त्योहार क्यों मनाते हैं और इसके धार्मिक महत्व के बारे में।

Lohri Kyu Manate Hai 2025 (लोहड़ी का पर्व क्यों मनाते हैं)

लोहड़ी का त्योहार मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस त्योहार को मनाने के पीछे कई सारे पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। ये त्योहार भगवान कृष्ण और माता सती के साथ- साथ दुल्ला भट्टी से जोड़कर मनाया जाता है। लोहड़ी पर्व के दिन दुल्ल भट्टी के गीत गाने का विधान है। इसके साथ ही शाम के लकड़ी को इकट्ठा करके अग्नि जलाई जाती है। इस अग्नि के चारों तरफ परिक्रमा करके इसमें तिल, रेवड़ी और मूंगफली डाली जाती है। इसके साथ ही परिवार की सुख, समृद्धि की कामना की जाती है। लोहड़ी का त्योहार नवविवाहित जोड़ों के लिए भी बहुत खास माना जाता है। जिन लोगों की नई- नई शादी हुई होती है। उसके घर के लोग लोहड़ी का त्योहार बहुत उत्साह और धूमधाम के साथ मनाते हैं।

Lohri Festival Significance (लोहड़ी पर्व का महत्व)

सिख समुदाय में लोहड़ी के त्योहार का बहुत ही विशेष महत्व है। ये त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव और अग्नि देव दोनों की पूजा का विधान है। लोहड़ी पर जलाई अग्नि सूर्य के उत्तरायण होने का संकेत देता है। इसके साथ किसानों के लिए ये पर्व बहुत ही खास माना जाता है। यह रबी फसलों की कटाई और सर्दियों के समापन के रूप में भी मनाया जाता है। इस किसानों के द्वारा आने वाले समय में अच्छी फसल की लिए अग्नि और सूर्य देवता से प्रार्थना की जाती है।

Lohri Date And Shubh Muhurat 2025 (2025 में लोहड़ी कब है)

पंचांग के अनुसार लोहड़ी का पर्व इस साल 13 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। इस साल संक्रांति का क्षण 14 जनवरी की सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक रहने वाला है। इस समय में सूर्य ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article