Lohri Bonfire 2023 Date, Time: आज लोहड़ी जलाने का शुभ समय क्या है, जानें आपके शहर का लोहड़ी का पूजा मुहूर्त

  • Authored by: मेधा चावला
  • Updated Jan 14, 2023, 04:40 PM IST

Lohri Bonfire 2023 Date and Time, Lohri 2023 Puja Muhurat: लोहड़ी पर आग जलाकर, पूजा करने की परंपरा है। ये पूजा भी शुभ समय में की जानी चाहिए। लोहड़ी पर अग्नि देव और देवी लोहड़ी की पूजा की जाती है। यहां देखें आपके शहर - दिल्ली, लखनऊ, आगरा, चंड़ीगढ़, जयपुर, रांची, आगरा, इंदौर आदि में आज लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त क्या है।

Lohri Bonfire 2023 Date and Time, Lohri 2023 Puja Muhurat in Delhi, Lucknow: लोहड़ी उत्तर भारत का प्रमुख त्योहर है। इसे हरियाणा पंजाब में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है । लोहड़ी पर लोग रात के समय सभी इकट्ठा होते हैं और घर की खुली जगह पर लकड़ी में आग जलाते हैं और गीत गाते हुए इसमें गजक, मूंगफली, रेवड़ी, तिल, मक्का डालकर इसकी परिक्रमा करते हैं। सर्दियों के जाने और बसंत ऋतु के आगमन की खुशी में लोहड़ी मनाई जाती है। ढोल नगाड़े के साथ लोग धूमधाम से लोहड़ी मानते हैं। 14 जनवरी को उत्तर भारत में लोहड़ी मनाई जाएगी। जानते है क्या है पूजा का शुभ मुहुर्त और पूजन विधि।

Lohri Bonfire 2023 Date, Time: आज लोहड़ी जलाने का शुभ समय क्या है, जानें आपके शहर का लोहड़ी का पूजा मुहूर्त

Lohri 2023 Puja Time

हिंदू पंचांग के अनुसार लोहड़ी पूजन का शुभ मुहुर्त 14 जनवरी को शाम 8 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा। इस समय लोहड़ी पूजन करने से घर में समृद्धि का वास होता है। सुबह 5 बजकर 27 मिनट से लेकर 6:21 तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा।

End of Feed