Last Day Of Sawan 2023 Date: हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद खास माना जाता है। सावन के महीने में शिव जी की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त इस महीने में शिव की सच्चे मन से उपासना करता है, उसके सारे काम बन जाते हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार को साधक व्रत करते हैं और शिव जी की पूजा अराधना करते हैं। सोमवार का दिन शिव जी का दिन होता है। ऐसे में सावन का हर सोमवार बेहद ही महत्वपूर्ण हो जाता है। सावन के सोमवार का व्रत जो भी कुंवारी कन्याएं करती है उनको मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। सावन का महीना जल्द समाप्त होने वाला है। इस बार सावन महीने की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से हुई थी और इसका समापन 31 अगस्त 2023 को हो रहा है।
Last Day Of Sawan 2023
