अध्यात्म

Shivratri Kitni Tarikh Ki Hai 2025: महाशिवरात्रि कितनी तारीख की है, नोट कर लें जल चढ़ाने का टाइम

Shivratri Kitni Tarikh Ki Hai 2025 (शिवरात्रि कब है 2025): फरवरी में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। ये शिवरात्रि साल में आने वाली बाकी शिवरात्रियों से बेहद खास मानी जाती है। जानिए 2025 में महाशिवरात्रि कब है और इस दिन जल चढ़ाने का शुभ समय क्या रहेगा।

Image

Maha Shivratri 2025 Date, Jal Chadane Ka Time In Hindi

Shivratri Kitni Tarikh Ki Hai 2025 (शिवरात्रि कब है 2025): फाल्गुन महीने में आने वाली महाशिवरात्रि का खास महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। तो वहीं कई श्रद्धालु शिवरात्रि का व्रत भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार शिवरात्रि का व्रत रखने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। जिन जातकों के विवाह में दिक्कत आ रही है उनके लिए भी ये व्रत बेहद कल्याणकारी माना गया है। चलिए आपको बताते हैं इस साल शिवरात्रि कितने तारीख की है और जल चढ़ाने का शुभ समय क्या रहेगा।

महाशिवरात्रि कितने तारीख की है (Maha Shivratri Kitne Tarikh Ki Hai 2025)

महाशिवरात्रि 26 फरवरी को पड़ रही है। चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 26 फरवरी की सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा और इसका समापन 27 फरवरी की सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा।

महाशिवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त (Maha Shivratri 2025 Shubh Muhurat)

महाशिवरात्रि पूजा शुभ मुहूर्त - 27 फरवरी 2025, 12:09 AM से 12:59 AM

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 06:19 PM से 09:26 PM

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 09:26 PM से 27 फरवरी को 12:34 AM तक

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 27 फरवरी, 12:34 AM से 03:41 AM

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 27 फरवरी, 03:41 AM से 06:48 AM

शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय 2025 (Shivratri Par Jal Chadane Ka Time 2025)

शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय सुबह 6 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 42 मिनट तक, इसके बाद सुबह 11 बजकर 6 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। फिर शाम के समय जलाभिषेक करने के लिए शुभ समय 3 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक और रात का समय 8 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article